न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिनी को चुभ गया था ‘इंडियन आइडल’ के चौथे सीजन से हटाना, ‘83’ के फ्लॉप होने पर टूट गए थे पति कबीर

एक्ट्रेस मिनी माथुर (49) की पहचान मुख्य रूप से सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की होस्ट के रूप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 11:30:04

2 News : मिनी को चुभ गया था ‘इंडियन आइडल’ के चौथे सीजन से हटाना, ‘83’ के फ्लॉप होने पर टूट गए थे पति कबीर

एक्ट्रेस मिनी माथुर (49) की पहचान मुख्य रूप से सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की होस्ट के रूप में है। मिनी को फैंस काफी पसंद करते थे। हालांकि चौथे सीजन में मिनी को शो से हटा दिया गया था। अब मिनी ने इसकी वजह बताई है। मिनी ने विकी लालवानी को उनके यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं ‘इंडियन आइडल’ से बोर नहीं हुई थी। छठे सीजन के बाद उन्होंने होस्ट बदल दिए थे। पर जो बात मुझे सबसे ज्यादा चुभी, वो चौथे सीजन के दौरान हुई थी। उस वक्त मैं अपनी बेटी के साथ प्रेग्नेंट थी और शो के मेकर्स ने कहा कि हमें नहीं लगता कि इंडियन ऑडियंस एक प्रेग्नेंट होस्ट को स्वीकार करेगी।

मेरी तो पहचान ही ‘इंडियन आइडल’ से जुड़ी हुई थी। इंटरनेशनल शोज में तो प्रेग्नेंट होस्ट्स को अक्सर देखा जाता है जैसे ‘प्रोजेक्ट रनवे’। तो फिर यहां दिक्कत क्या थी? अगर मैं प्रेग्नेंट हूं तो उससे मेरी होस्टिंग कैसे बदल जाती है? मुझे इमोशनल मोमेंट्स बनाए जाने को कहा जाता था। एक एपिसोड में मुझसे कहा गया कि एक इमोशनल मोमेंट क्रिएट करो। शायद धर्मेंद्र जी या और कोई और एक्टर आए थे। मुझसे कहा गया कि उस पल को फिर से बनाओ।

लेकिन जब हमने ‘इंडियन आइडल सीजन 1’ किया था, तब कोई ‘मोमेंट्स’ प्लान नहीं होते थे। वो खुद बनते थे, क्योंकि सब कुछ रियल था। जिस दिन मुझसे कहा गया कि इमोशन एक्ट करो, उस दिन मैंने सोच लिया कि मैं अब इसका हिस्सा नहीं रह सकती। मैं रियल रहना चाहती हूं। मैं रियलिटी शो में एक्ट्रेस नहीं बन सकती। बता दें मिनी और एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला की जोड़ी को ऑडियंस ने सालों तक बहुत पसंद किया। छठे सीजन के बाद शो से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया और फिर कभी वापसी नहीं हुई।

2 News : मिनी को चुभ गया था ‘इंडियन आइडल’ के चौथे सीजन से हटाना, ‘83’ के फ्लॉप होने पर टूट गए थे पति कबीर

मिनी माथुर ने कहा, कबीर ने ‘83’ बनाने में लगा दिया था पूरा दिल

बातचीत में मिनी ने उनके पति फिल्ममेकर कबीर खान पर रणवीर सिंह स्टारर क्रिकेट ड्रामा फिल्म ‘83’ की असफलता के बाद पड़े असर के बारे में खुलकर बात की। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। मिनी ने कहा कि अगर कोई फिल्म कबीर के हुनर के सबसे करीब थी और जिसमें उन्होंने अपना पूरा दिल लगा दिया था, तो वह '83' थी। उनके लिए '83' एक परफेक्शन थी। फिल्म रिलीज हुई और कोरोनाकाल के कारण सिनेमाघर बंद हो गए। कोई बॉक्स ऑफिस नहीं।

मैंने हमारी 27 साल की शादी में अगर किसी एक चीज में मैंने कबीर को अपनी पॉजिटिविटी से दूर होते देखा है, तो वो यही थी।इसने कबीर का दिल तोड़ दिया। मुझे हमारे लिए इससे बुरा कोई हफ्ता या 10 दिन याद नहीं आते। कबीर आम तौर पर बहुत पॉजिटिविटी से भरे हुए रहते हैं, लेकिन तब वो अपने जैसे नहीं थे। ऐसा लग रहा था जैसे वे शारीरिक रूप से एक कमरे में कैद हो गए हों और मानसिक रूप से आजाद नहीं हो पा रहे हो। हालांकि ‘83’ को इंडस्ट्री से बहुत प्यार मिला।

अमिताभ बच्चन से लेकर कमल हासन तक, सभी महान हस्तियों ने उन्हें पर्सनली फोन किया। मैंने उन्हें इंडस्ट्री के भीतर से इतना प्यार पाते हुए पहले कभी नहीं देखा। वैसे आज भी मुझे लोगों के मैसेज आते हैं कि छोटे बच्चे ‘83’ बार-बार देखते हैं। लोग कॉस्ट्यूम से लेकर प्रॉप्स तक हर बारीकी की सराहना करते हैं। उल्लेखनीय है कि कबीर को 'बजरंगी भाईजान' और 'एक था टाइगर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल