Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने ऐसे की मिथुन के बेटे मिमोह की मदद, कार्तिक के साथ चल रहीं श्रीलीला से बदसलूकी, वीडियो वायरल

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह (40) ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग को ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 1:05:14

2 News : सलमान ने ऐसे की मिथुन के बेटे मिमोह की मदद, कार्तिक के साथ चल रहीं श्रीलीला से बदसलूकी, वीडियो वायरल

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह (40) ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग को ही करिअर बनाने का फैसला किया था। हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली और उनका सपना टूट गया। उनकी पहली फिल्म साल 2008 में आई ‘जिमी’ थी, जो फ्लॉप रही। इसके बाद भी उन्हें कुछ और फिल्में करने का मौका मिला, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच जिमी ने बताया है कि सुपरस्टार सलमान खान ने उनका किस तरह सपोर्ट किया। मिमोह ने डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत में कहा कि सलमान भाई ने मेरी बहुत मदद की है। वे हमेशा साथ खड़े रहे। वे बड़े भाई की तरह हैं।

वे मेरे डैड को बहुत प्यार करते हैं। सलमान भाई ने मेरे पिता को सलाह दी थी कि हमें ‘पार्टनर’ फिल्म के साथ थिएटर में ‘जिमी’ का ट्रेलर दिखाना चाहिए। उस वक्त ‘पार्टनर’ रिलीज हो रही थी। ‘जिमी’ टाइटल सोहेल खान ने दिया था। मैं अपने परिवार के साथ थिएटर में ‘पार्टनर’ देखने गया था। ‘पार्टनर’ हाउसफुल थी, गोविंदा भी अपना कमबैक कर रहे थे। जब टीजर आया तो लोग चुप हो गए और 5 मिनट बाद तालियां बजाने लगे। मैं उस वक्त 24 साल का था। मुझे लगा कि अब तो बॉलीवुड में मेरी एंट्री हो गई।

लोगों ने मेरा डांस देखा तो सीटियां बजाने लगे। मैं सातवें आसमान पर था। मुझे लगा कि स्टार बन गया। मुझे अच्छा लगा। लेकिन शुक्रवार दोपहर को जब फिल्म रिलीज हुई, फोन बजना बंद हो गया, चेक बाउंस हो गए-सब एक फ्लैश में। उस वक्त मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई। मैं एक साल तक घर से नहीं निकला। सलमान ने मेरा हौसला बढ़ाने के लिए मुझे बुलाया था। उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ के शूट के वक्त उन्होंने मेरी मॉम को कॉल किया और उनसे कहा कि मुझे सेट पर भेज दें।

सलमान एकदम सुपरस्टार की तरह रहते हैं, उनका एक ऑरा है। मैंने उनके साथ दिन बिताया। उन्होंने सेट पर मेरी तरफ इशारा करते हुए एक असिस्टेंट डायरेक्टर से कहा कि तुम जो कर रहे हो उसमें दिक्कत लग रही है इसको देखो, इसे स्ट्रगल करने का भी मौका नहीं मिल रहा। मुझे अभी भी उनके शब्द याद हैं। सलमान ने कहा था कि वे मेरे साथ हैं आगे मौके मिलेंगे। अभिषेक बच्चन ने भी कहा था कि किसी की बात मत सुनो, बस याद रखो कि तुम कौन हो।

अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं कार्तिक आर्यन और श्रीलीला

एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों सिलिगुड़ी में डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच श्रीलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वो भीड़ से घिरी नजर आ रही हैं और वह काफी डरी-सहमी हुई हैं। दरअसल श्रीलीका को भीड़ में जबरन खींच लिया जाता है और सामने चल रहे कार्तिक इस बात से बिल्कुल अंजान थे। इसके बाद उनकी टीम को जल्दी से बीच-बचाव करना पड़ा और उन्हें भीड़ से किसी तरह बचाया गया।

एक पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रीलीला और कार्तिक अपनी टीम के साथ भीड़ के बीच से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीलीला, कार्तिक से थोड़ा पीछे चल रही थीं, तभी एक फैन उन्हें भीड़ में खींच लेता है। कार्तिक उन पर ध्यान नहीं देते और चलते रहते हैं। बाद में उनकी टीम दौड़ते हुए उन्हें भीड़ से वापस लेकर आती है। एक बार तो श्रीलीला की हालत खराब हो जाती है, लेकिन अपनी टीम से बात करते समय उनके चेहरे पर राहत दिखती है।

कार्तिक वापस लौटकर समझने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें कुछ समझ में नहीं आता कि क्या हुआ था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्तिक और श्रीलीला के अफेयर की खबरें चल रही हैं। दोनों की फोटो और वीडियो सामने आते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका