न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सरदार जी 3’ में हानिया की कास्टिंग पर भड़के मीका, दिलजीत को बताया ‘फेक सिंगर’, वाणी-फवाद की फिल्म का दिया उदाहरण

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें पाकिस्तानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 12:41:13

‘सरदार जी 3’ में हानिया की कास्टिंग पर भड़के मीका, दिलजीत को बताया ‘फेक सिंगर’, वाणी-फवाद की फिल्म का दिया उदाहरण

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं। ऐसे में दिलजीत को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है। अब मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी दिलजीत पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘फेक सिंगर’ बताते हुए कहा कि देश पहले आना चाहिए। बता दें फिल्म 27 जून को भारत के अलावा अन्य देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही दिलजीत ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था, जिसमें हानिया भी दिखीं।

मीका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘देश पहले’ सब हेड के साथ एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अभी ठीक नहीं चल रहे हैं। फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करना जारी रखते हैं। सीमा पार के कलाकारों से जुड़ा कोई भी कंटेंट जारी करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए – खासकर जब हमारे देश की गरिमा शामिल हो।

फवाद खान और वाणी कपूर की एक फिल्म थी जिसका हममें से कई लोगों ने विरोध किया था, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को मैसेज समझ में नहीं आया। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि एक फेक सिंगर, भारत में 10 शो करने के बाद, जिसमें हजारों फैंस ने टिकट खरीदे थे, अब गायब हो गया है। फैंस को धोखा देकर और असहाय छोड़कर। एक और सिंगर बी प्राक ने भी बिना नाम लिए दिलजीत पर निशाना साधा। प्राक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, “कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके हैं..फिटे मुंह तुहाडे (शर्म आनी चाहिए)।”

‘सरदार जी 3’ में हानिया की कास्टिंग पर भड़के मीका, दिलजीत को बताया ‘फेक सिंगर’, वाणी-फवाद की फिल्म का दिया उदाहरण

दिलजीत ने सफाई देते हुए कहा, जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब स्थिति बिल्कुल ठीक थी

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में ‘सरदार जी 3’ विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। दिलजीत ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि जब फिल्म बनी थी, तब स्थिति ठीक थी। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी। उसके बाद बहुत सी चीजें हुईं, जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। जब पहलगाम हमला हुआ, तो निर्माताओं को पता था कि वे अब इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं कर सकते।

लेकिन, उन्होंने इसे विदेश में रिलीज करने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने फिल्म में बहुत पैसा लगाया था। उन्हें अभी भी नुकसान होगा, क्योंकि वे एक पूरा क्षेत्र हटा रहे हैं। सच्चाई यह है कि जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब स्थिति बिल्कुल ठीक थी। अब, जब निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मुझे उनके साथ खड़ा होना होगा और उनके फैसले का समर्थन करना होगा। बता दें दिलजीत ‘सरदार जी 3’ में एक्टर के साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन अमर हुंदल ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक