न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका ने बॉलीवुड के इस स्टार कपल पर साधा निशाना, अमिताभ के घर बिना बताए घुस गए थे सिंगर

सिंगर मीका सिंह हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। उनके अधिकतर गाने ऐसे होते हैं, जिन पर लोग जमकर थिरकते हैं। मीका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 1:29:48

2 News : मीका ने बॉलीवुड के इस स्टार कपल पर साधा निशाना, अमिताभ के घर बिना बताए घुस गए थे सिंगर

सिंगर मीका सिंह हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। उनके अधिकतर गाने ऐसे होते हैं, जिन पर लोग जमकर थिरकते हैं। मीका ने हाल ही में ‘डेंजरस’ सीरीज को लेकर बात की, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया था। इसमें बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में थे। मीका कड़क पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि मैं करण और एक नई लड़की को कास्ट करना चाहता था, ताकि सीरीज बजट में बने और हम कुछ अच्छा बना सकें। लेकिन बिपाशा इसमें कूद पड़ीं और कहा कि हम दोनों इस सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।

वो बजट में तो आ गए, लेकिन अनुभव बहुत बेकार रहा। मैं 50 लोगों की टीम को एक महीने के शेड्यूल के लिए लंदन लेकर गया लेकिन दो महीने तक शूटिंग ही चलती रही। करण और बिपाशा ने बहुत ड्रामा किया। वे एक शादीशुदा कपल थे, इसलिए मैंने उनके लिए एक कमरा बुक किया। लेकिन, वे बोले कि नहीं, हमें अलग-अलग कमरे चाहिए। मुझे उनकी बात समझ में नहीं आई। फिर उन्होंने अलग होटल में शिफ्ट होने की मांग की, हमने वह भी किया।

जब हम एक स्टंट सीन की शूटिंग कर रहे थे, तो करण का पैर फ्रेक्चर हो गया। उन्होंने फिल्म की डबिंग के दौरान भी समस्याएं पैदा कीं। वे बहाने बना रहे थे कि उनका गला खराब है और अन्य चीजें। मुझे यह ड्रामा समझ में नहीं आया। खासकर जब उन्हें उनके काम के लिए पूरे पैसे दिए गए थे। वे पति-पत्नी हैं और फिर भी उन्होंने स्क्रीन पर एक-दूसरे को किस करने को लेकर ड्रामा किया।

ये सितारे बड़े प्रोड्यूसर्स जैसे धर्मा प्रोडक्शंस और यश राज फिल्म्स के सामने झुकते हैं और छोटे-छोटे रोल के लिए भी उनकी तारीफ करते रहते हैं, लेकिन छोटे प्रोड्यूसर्स के मामले में उनका रवैया बदल जाता है। क्या ये प्रोड्यूसर्स भी पैसे खर्च नहीं कर रहे? मैंने अब तय कर लिया है कि मैं कभी भी प्रोड्यूसर नहीं बनूंगा। मैंने बहुत पैसा लगाया और सीरीज नहीं चली।

mika singh,singer mika singh,karan singh grover,bipasha basu,karan bipasha,dangerous series,amitabh bachchan,daler mehndi,mika amitabh

मीका सिंह ने कहा, हर साल बिग बी अपने घर पर दिवाली का जश्न मनाते हैं...

मीका सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री के दो लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। पहले तो अमिताभ बच्चन और दूसरे शाहरुख खान है। इस दौरान मीका ने कहा कि मैं अमिताभ का बहुत सम्मान करता हूं। हर साल बिग बी अपने घर पर दिवाली का जश्न मनाते हैं और उस वक्त मैं उनके घर के बाहर से निकलता था, तो घर की साज-सजावट मुझे काफी पसंद आती थी। मेरी हमेशा से ख्वाहिश थी कि मुझे उस पार्टी का इन्विटेशन चाहिए। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

वहीं उस समय मेरे पास बड़ी कार थी, ‘हमर’, तो मैं उनके घर गाड़ी लेकर बिना बताए ही घुस गया। मैंने दो-तीन राउंड लगाए और निकल गया। मुझे कहीं से अमिताभ जी का नंबर मिल गया था, तो मैं उन्हें मैसेज करके बताता था कि मेरा यहां शो है और वहां शो है। इसके बाद मुझे वे गॉड ब्लेस यू का मैसेज करते थे। मेरे भाई दलेर मेहंदी ने कहा कि वो मेरी अमिताभ से फोन पर बात करवाएंगे। फिर मेरी बात भी हुई। हालांकि बाद में पता चला कि मेरी जिनसे बात हुई वे अमिताभ नहीं थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ