न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका ने सलमान का किया सपोर्ट, वीडियो वायरल, अनूप जलोटा ने दी माफी मांगने की सलाह

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों संकट से घिरे हुए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण शिकार मामले को लेकर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 11:12:37

2 News : मीका ने सलमान का किया सपोर्ट, वीडियो वायरल, अनूप जलोटा ने दी माफी मांगने की सलाह

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों संकट से घिरे हुए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण शिकार मामले को लेकर उनके पीछा पड़ा हुआ है। अप्रैल में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। इसके अलावा सलमान को कई दफा जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले दिनों जब पॉलिटिशयन बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो सलमान के करीबी थे।

हाल ही सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस से मिलने की इच्छा जताई थी ताकि वो उसे समझाकर सही रास्ते पर ला सके। अब सिंगर मीका सिंह (41) ने सलमान के सपोर्ट में बयान दिया है। मीका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सलमान का समर्थन करते दिख रहे हैं। मीका स्टेज से सलमान के लिए ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फिल्म का अपना गाना गाकर उनके प्रति अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। मीका कहते हैं, “सलमान खान के लिए ये लाइन है ‘भाई मैं भाई तू फिकर ना कर….अपुन को बता दे कभी हो गई फंटर…सबकी $#% अपने नाम से अपुन जाए जिधर।”

यह वीडियो मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोग मीका के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मीका की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि अब उनके लिए भी खतरा बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि मीका ने सलमान की फिल्मों के कई सुपरहिट गाने गाए हैं। बता दें कि सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा का घेरा और बढ़ा दिया है।

‘बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांग लें सलमान’

इस बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा (71) ने सलमान को माफी मांगने की सलाह दी है। अनूप ने एबीपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरा सलमान से एक छोटा सा अनुरोध है कि वह बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांग लें और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें। मुझे यकीन है कि वे उनकी माफी स्वीकार करेंगे। सलमान को जाना चाहिए और फिर बिना किसी डर के जिंदगी जीनी चाहिए...ये मामले को और कॉम्प्लेक्स करने का समय नहीं है।

चाहे उसने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। हालांकि सलमान के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान साफ कह चुके हैं कि उनके बेटे को माफी नहीं मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने किसी जीव को नहीं मारा है। अगर वे ऐसा करते हैं, तो इससे लगेगा कि उन्होंने सच में काले हिरण को मारा था, जो सच नहीं है। चूंकि सलमान ने अपराध नहीं किया, तो उनके माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री