न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका के पास हैं 99 घर, सिंगर्स को दी यह सलाह, बेटी के नाम के सवाल पर सिद्धार्थ ने दिया यह जवाब

पंजाबी सिंगर मीका सिंह कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी सिंगिंग की खास अदा सबको दीवाना बना देती है। उनके गाने झूमने

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 8:22:16

2 News : मीका के पास हैं 99 घर, सिंगर्स को दी यह सलाह, बेटी के नाम के सवाल पर सिद्धार्थ ने दिया यह जवाब

पंजाबी सिंगर मीका सिंह कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी सिंगिंग की खास अदा सबको दीवाना बना देती है। उनके गाने झूमने पर मजबूर कर देते हैं। हर शादी समारोह और पार्टियों में लोग उनके गानों पर जमकर थिरकते हैं। फिलहाल मीका अपनी सिंगिंग के बजाय उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें मीका 99 घरों और 100 एकड़ के फार्म हाउस के मालिक हैं। हाल ही में एक बातचीत में मीका ने जमीन में निवेश के बारे में खुलकर बात की। मीका ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने 99 घर बनाए हैं, कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, कुछ महंगे हैं और कुछ गांव में हैं। बात उस बारे में नहीं है।

बात ये है कि आपके पास कितनी संपत्ति है। बहुत से लोग मुझे प्यार करते हैं, लेकिन बहुत से लोग मुझे गालियां भी देते हैं, कहते हैं, ‘ये पागल है, इसकी तो शादी भी नहीं हुई, कौन संभालेगा सब?’ वो यही सब कहते रहते हैं। हम किसानों के बच्चे हैं। हमें तो ये भी नहीं पता था कि पैसे का क्या करें और कहां खर्च करें, हम तो बस एक ही बात जानते थे ‘जमींदार होना चाहिए।’ दादाजी भी कहते थे, ‘जमीन कभी आपको धोखा नहीं देती।’ हमने जिंदगी में बहुत पैसा कमाया और बस यही जानते थे कि हमें प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहिए।

भले ही मेरी पब्लिक इमेज से लगता है कि मैं लग्जरी पर पैसा बर्बाद करता हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। हमने जो भी बचाया, उससे हम संपत्तियां बनाते रहे। संपत्ति खरीदने की सबसे अच्छी बात ये है कि आप अपनी बचत बर्बाद नहीं करते। आप चाहते हैं कि मीका अपने आस-पास 20 लड़कियों के साथ नाचें और उन पर पैसे उड़ाएं, फिर आपको मजा आएगा। ‘वो 99 घर कैसे बना रहा है?’ इसका मतलब बस इतना है कि आपके पास जीवन में एक सुरक्षित चीज है, हर किसी के पास होनी चाहिए।

मैं अकेला अमीर या खास नहीं हूं, इंडस्ट्री में कई गायक हैं जिनके पास बहुत पैसा है, वो बेचारे बस गुच्ची-वुच्ची पहनते रहते हैं। वो बिना वजह चार्टर्ड प्लेन में घूमते रहते हैं। आप बहुत सारा पैसा बचा सकते हैं, बचत जरूरी है। पैसा खर्च करो, लेकिन उसे पूरी तरह से बर्बाद मत करो। ये बेवकूफी है!

mika singh,singer mika singh,mika 99 house,mika property,mika singers,mika songs,mika films,sidharth malhotra,kiara advani,sidharth daughter

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर 15 जुलाई को आईं नन्हीं परी

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ पिछले सप्ताह रिलीज हुई थी। लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है। सिद्धार्थ ‘परम सुंदरी’ की टीम के साथ फिल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। शो के दौरान कपिल ने हल्के-फुल्के अंदाज में सिद्धार्थ से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम रख दिया है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि अभी तक नहीं रखा। हम सोच रहे हैं अभी भी।

जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या कियारा और सिद्धार्थ को उनके रिश्तेदारों से सुझाव मिल रहे हैं, तो अभिनेता ने कहा, "बहुत, 'ये तुम्हारी दादी का नाम था, ये फलाने इनका नाम था ये रखो।” सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपनी बेटी का नाम और चेहरा रिवील नहीं किया है। कपल ने पैपराजी से भी स्पेशल रिक्वेस्ट की है कि वो उसकी तस्वीरें क्लिक ना करें। बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने 15 जुलाई को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बच्ची का स्वागत किया।

इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाले गुलाबी रंग के घोषणा कार्ड के साथ खुशखबरी शेयर की थी। सिद्धार्थ और कियारा की प्रेम कहानी चुपचाप शुरू हुई। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक पार्टी में हुई थी, लेकिन साल 2021 में ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म की सफलता के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं और फिर साल 2023 में दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह