न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका को पाकिस्तानी फैन से मिले करोड़ों के गिफ्ट, वीडियो वायरल, ‘अग्नि’ फिल्म का धांसू टीजर रिलीज

मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 8:35:47

2 News : मीका को पाकिस्तानी फैन से मिले करोड़ों के गिफ्ट, वीडियो वायरल, ‘अग्नि’ फिल्म का धांसू टीजर रिलीज

मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से सुपरहिट बनाया है। वे देश के साथ विदेशों में भी जबरदस्त लोकप्रिय हैं। मीका इन दिनों अमेरिका में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वहां का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक पाकिस्तानी फैन ने मीका पर करोड़ों के तोहफों की बौछार कर दी। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने मीका के कॉन्सर्ट का यह वीडियो शेयर किया है।

बिलोक्सी कॉन्सर्ट के दौरान पाकिस्तानी फैन भीड़ में से हाथ में एक मोटी व्हाइट गोल्ड चेन लेकर मीका से मिलने आता है। वह जब स्टेज पर आता है तो मीका को मोटी सी व्हाइट गोल्ड चेन पहना देता है। फिर वो उन्हें हीरे की अंगूठियां पहनाता है। बाद में एक रोलेक्स घड़ी भी गिफ्ट में देता है। मीका ये सब देखकर हैरान रह जाते हैं और परफॉर्म जारी रखते हैं। बताया जा रहा है कि घड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपए है।

चेन और रिंग्स की कीमत भी करोड़ों में है। मीका उपहार मिलने के बाद उसे गले से लगा लेते हैं। वो लगातार गाना गाते रहते हैं। फिर फैन के जाने पर हैरानी जताते हैं। गौरतलब है कि मीका 'सावन में लग गई आग', 'सिंह इज किंग', 'मौजा ही मौजा', 'दिल में बजी गिटार' और 'पार्टी तो बनती है' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

‘अग्नि’ में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु की है मुख्य भूमिका, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

एक्टर प्रतीक गांधी और दिव्येंदु की फिल्म ‘अग्नि’ का टीजर आज गुरुवार (14 नवंबर) को रिलीज हो गया। इसमें फायर ब्रिगेड के संघर्षों, त्याग और बलिदान को दिखाया गया है। टीजर में देखा जा सकता है कि एक शहर आग की लपटों से घिरा है। ‘विट्ठल’ (प्रतीक) और ‘समित’ (दिव्येंदु) पुलिसकर्मी हैं और आग फैलने की वजह से फायर ब्रिगेड का हिस्सा बनते हैं।

इस बीच ‘विट्ठल’ की इमोशनल यात्रा भी दिखाई जाती है जो उसकी आस-पास की दुनिया और परिवार से सम्मान की लड़ाई है। बता दें ‘अग्नि’ देश की पहली फिल्म है जो फायर ब्रिगेड पर बनी है। यह प्राइम वीडियो ऑरिजनल फिल्म है, जिसे फरहान अख्तरर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म में सैयामी खेर, साई ताम्हणकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा और कबीर शाह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

यह फिल्म 6 दिसंबर को भारत और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेघानी ने कहा कि यह फायरफाइटर्स के जीवन पर बनी बेहतरीन फिल्म है जो उनकी जिंदगी और मौत के बीच आने वाले संघर्षों को दर्शाती है। बता दें प्रतीक और दिव्येंदु की पिछली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री