न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीका ने रणवीर-समय पर वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास, कहा-हमें तुरंत नोटिस लेकिन इन गधों पर रोक क्यों नहीं…

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हाल ही रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स के संबंधों को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 11:07:55

मीका ने रणवीर-समय पर वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास, कहा-हमें तुरंत नोटिस लेकिन इन गधों पर रोक क्यों नहीं…

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हाल ही रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स के संबंधों को लेकर विवादित बयान दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग रणवीर-समय पर बरस पड़े। रणवीर का यह अश्लील कमेंट किसी को भी रास नहीं आया। हालांकि रणवीर ने माफी मांग ली है, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा। वे उनके खिलाफ सख्त एक्शन चाहते हैं। अब सिंगर मीका सिंह (47) ने भी रणवीर के विवादित कमेंट की निंदा करने के साथ सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।

मीका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो के जरिये भड़ास निकाली है। मीका ने कहा कि जो इस वक्त कन्ट्रोवर्सी चल रही है। समय रैना और रणवीर की। मैंने भी वो एपिसोड देखा है। बहुत ही वाहियात, बहुत ही अजीब किस्म की उसमें गालियां दे रहे हैं। मां-बहन की गालियां दे रहे हैं। कुछ भी बोल रहे हैं। ऑडियंस बेचारी एन्जॉय कर रही है। हम श्योर हैं कि उनके फैंस काफी होंगे और काफी फैंस को ये शो पसंद भी है। तो ये शो सिर्फ उनके लिए ही हो जो आपका शो पसंद करते हैं। लेकिन, कई बार क्या होता है कि सामने आप रील चलाते हो, यूट्यूब देखते हो तो ये सारा ही उनका एपिसोड आ जाता है।

यहां पर बहुत सारी वो गालियां देते हैं और एक लड़की भी उसमें थी। उसका नाम मुझे नहीं पता। वो भी बहुत गालियां दे रही थीं। गंदे-गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रही थीं। ठीक है तुम्हारा शो है। एंटरटेनिंग है। लेकिन मेरा गुस्सा इन बच्चों पर नहीं है, जो जुम्मा जुम्मा हिट हो रहे हैं। इसमें समीर, रणवीर हैं। मैं कभी इनके पॉडकास्ट या ऐसे शो पर जाता भी नहीं हूं। ज्यादातर मैं किसी पॉडकास्ट पर जाता नहीं हूं क्योंकि मुझे अपने बारे में बताने या मेरे गाने को प्रमोट करने के लिए मैं किसी शो पर जाऊं मुझे जरूरत नहीं लेकिन मुझे समस्या है, जो वहां पर जजेज जाते हैं या जो भी लोग वहां पर जाते हैं, जिनका अच्छा नाम है।

पता नहीं वो वहां पर क्या करने जाते हैं। क्या वाकई में वो बहुत इतना पैसा तुमको देते हैं, जो तुम मुंह उठाकर वहां बैठ जाते हो बहुत सारे मैंने मेरे भाई भी देखे जो सिंगर्स थे वो भी मुंह उठाकर वहां बैठे हुए हैं और चल रहीं मां-बहन की गालियां। कोई बात नहीं। मैं फिर से बोलूंगा कि मुझे इनसे गुस्सा नहीं।

मीका सिंह ने कहा, जब मेरा, दिलजीत दोसांझ या किसी बड़े सिंगर का शो होता है तो…

मीका ने आगे कहा कि मुझे इनसे कोई गुस्सा नहीं है लेकिन इन पर रोक लगाने के लिए कोई ना कोई चाहिए जो इन्हें समझाए कि बेटा तुम अच्छा कर रहे हो लेकिन थोड़ा स्टॉप करो। चाहे उनके पैरेंट्स हैं या उनकी बहनें होंगी, रिश्तेदार होंगे जो उन्हें रोक सकते हैं। मुझे गुस्सा आता है जब मेरा शो होता है या दिलजीत दोसांझ का शो होता है या किसी भी बड़े सिंगर का शो होता है, बहुत सारे रिपोर्टर्स बकवास करना शुरू कर देते हैं।

बहुत से लोग देश की रक्षा करने आ जाते हैं कि तुम शराब पर गाना मत गाओ, पब्लिक शो पर ये मत करो वो मत करो। तुम लोगों को ऐसे गधे लोग नजर नहीं आते हैं। जैसे तुम सिंगर्स को सेलिब्रिटी को एकदम से नोटिस भेज देते हो तो आप क्या इन गधों को नहीं रोक सकते जो इतने टाइम से बकवास कर रहे हैं। आप लोग बस ये करते हो कि दिलजीत कोई बड़ा शो कर रहा है तो उस पर केस पर केस ठोक देते हो।

नोटिस भेज देते हो क्या आपको ये लोग नजर नहीं आते हैं जो खूब गालियां दे रहे हैं। इन लोगों को रोकना आपका फर्ज बनता है। इन्हें नोटिस भेजो। मीका ने ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर सेंसरशिप की जरूरत भी बताई और युवा दर्शकों से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से परहेज करने की भी अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ