न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 दिनों में 'मेट्रो...इन दिनो', बॉक्स ऑफिस पर 38.55 करोड़ की कमाई, वर्ड ऑफ माउथ से मिली बड़ी बढ़त

‘मेट्रो...इन दिनो’ मानसून और रोमांस की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म न केवल समीक्षकों से सराहना बटोर रही है, बल्कि दर्शकों की जुबानी तारीफों के चलते सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 12:40:20

10 दिनों में 'मेट्रो...इन दिनो', बॉक्स ऑफिस पर 38.55 करोड़ की कमाई, वर्ड ऑफ माउथ से मिली बड़ी बढ़त

अनुराग बसु की नई पेशकश ‘मेट्रो...इन दिनो’ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है और इसकी झलक बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रही है। मानसून और रोमांस की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म न केवल समीक्षकों से सराहना बटोर रही है, बल्कि दर्शकों की जुबानी तारीफों के चलते सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

दूसरे हफ्ते में भी बना रहा दर्शकों का भरोसा

‘मेट्रो...इन दिनो’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 26.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि एक मध्यम बजट की फिल्म के लिए अच्छा संकेत है। इसके बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में लगभग 11.70 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे यह 10 दिनों में कुल 38.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। खास बात यह रही कि वीकडेज में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही, जिससे फिल्म के कंटेंट की ताकत और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (नेट कलेक्शन):

—पहले शुक्रवार: ₹3.5 करोड़

—शनिवार: ₹6 करोड़

—रविवार: ₹7.25 करोड़

—सोमवार: ₹2.5 करोड़

—मंगलवार: ₹3 करोड़

—बुधवार: ₹2.35 करोड़

—गुरुवार: ₹2.25 करोड़

—दूसरे शुक्रवार: ₹2.35 करोड़

—शनिवार: ₹4.6 करोड़

— रविवार: ₹4.75 करोड़

कुल कमाई: ₹38.55 करोड़

हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' से कड़ी टक्कर

जहां ‘मेट्रो...इन दिनो’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है, वहीं हॉलीवुड की फिल्म ‘सुपरमैन’ भी जबरदस्त शुरुआत कर चुकी है। डेविड कोरेन्स्वेट स्टारर इस फिल्म ने पहले रविवार को ही 9-10 करोड़ की कमाई कर ली और महज तीन दिनों में इसकी भारतीय कमाई 25.50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इससे साफ है कि विदेशी फिल्में भी अब भारतीय दर्शकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

नई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा

इस बीच, ‘मेट्रो...इन दिनो’ ने हालिया रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्मों ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की स्थिर रफ्तार और दर्शकों की पसंद को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म अनुराग बसु के लिए एक और बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है।

‘मेट्रो...इन दिनो’ की यह सफलता दिखाती है कि एक अच्छी कहानी, दमदार निर्देशन और सादगी से भरी प्रस्तुति आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सक्षम है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच पाएगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक