Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्द का दर्द नजर नहीं आता, ज्योति सिंह विवाद के बीच पवन सिंह हुए भावुक

भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद के बीच भावुक हो गए। पवन ने कहा कि मर्द का दर्द नजर नहीं आता और परिवार की बातें कमरे में ही रहती हैं। तलाक और मेंटेनेंस के मामले पर उन्होंने अपनी भावनाएँ साझा कीं और चुनावी राजनीति से जुड़ी अफवाहों को खारिज किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 1:14:02

मर्द का दर्द नजर नहीं आता, ज्योति सिंह विवाद के बीच पवन सिंह हुए भावुक

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच पहली बार खुलकर अपने दिल की बातें साझा कीं। पवन सिंह ने कहा कि उन्हें घर आने से किसी ने नहीं रोका है। उनका कहना है कि तलाक का मामला चल रहा है और साथ ही ज्योति सिंह ने मेंटेनेंस के लिए आरा में केस दर्ज कराया है।

अपनापन चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखा?

पवन सिंह ने सवाल उठाया कि आज ज्योति जो अपनापन दिखा रही हैं, वह चुनाव से एक-दो महीने पहले क्यों नहीं दिखा। उन्होंने दावा किया कि ज्योति के पिता रामबाबू सिंह उनसे मिलने आए और कहा कि “मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए, बाद में छोड़ देंगे।” पवन सिंह ने कहा कि ऐसा उम्मीद नहीं थी कि किसी के लिए विधायक बनने की चाह में इतनी हद तक गिरावट आ सकती है। उन्होंने जोड़ा कि उनके माता-पिता ने उन्हें मर्यादा और संस्कार सिखाए हैं और वह उन पर कायम हैं।

40 की उम्र और अपनी संवेदनाएँ

पवन सिंह ने कहा कि दुनिया उन्हें पावर स्टार के रूप में जानती है, लेकिन 40 साल की उम्र में भी उनका दिल चाहता है कि दरवाजा उनके बेटे या बेटी ही खोलें, न कि सिर्फ स्टाफ। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के पीछे छुपी संवेदनाओं को साझा करते हुए कहा कि मर्द का दर्द अक्सर दिखाई नहीं देता, जबकि महिला की हर बात पर आंसू आ जाते हैं।
भावुक होते हुए बोले पवन सिंह

पवन सिंह ने कहा, “मैं भी इंसान हूं, थक जाता हूं कभी-कभी। जो लोग इस मामले पर मज़ा ले रहे हैं, मैं कहना चाहता हूं कि फैमिली की बातें कमरे में होती हैं, कैमरे पर नहीं। हमारे केस का मामला तीन-चार साल से चल रहा है, नजदीकी अब संभव नहीं है।”

चुनावी राजनीति को जोड़कर देखा जा रहा मामला


पवन सिंह ने कहा कि जब ज्योति ने देखा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और विनोद तावड़े से मुलाकात की, तब उन्हें लगा कि पवन चुनाव लड़वा सकते हैं। लेकिन पवन ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई इरादा नहीं था।

इस बातचीत में पवन सिंह ने अपनी निजी भावनाओं को साझा किया और साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि घर की निजी बातें सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, परिवारिक मामलों में दखलंदाजी करने वाले लोग स्थिति को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका