न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अलादीन’ फेम इस एक्टर ने एक्ट्रेस के साथ की शादी, मनोज ने दिखाई 'पुलिस स्टेशन में भूत' की झलक

लोकप्रियी टीवी सीरियल ‘अलादीन’ फेम एक्टर मेना मसूद के फैंस के लिए खुशखबरी है। मसूद की जिंदगी में बहुत बड़ी खुशी आ गई है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 3:05:28

2 News : ‘अलादीन’ फेम इस एक्टर ने एक्ट्रेस के साथ की शादी, मनोज ने दिखाई 'पुलिस स्टेशन में भूत' की झलक

लोकप्रियी टीवी सीरियल ‘अलादीन’ फेम एक्टर मेना मसूद के फैंस के लिए खुशखबरी है। मसूद की जिंदगी में बहुत बड़ी खुशी आ गई है। वे विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने ‘जंगल क्राई’ की एक्ट्रेस एमिली शाह संग शादी कर ली है। दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में सगाई कर ली थी। तब से ही उन्हें चाहने वालों को शादी का इंतजार था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का वीडियो शेयर किया है। इस मशहूर कपल ने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी कीं।

पहले उन्होंने हिंदू धर्म के हिसाब से सात फेरे लिए। इसके बाद ईसाई धर्म के तौर-तरीकों से शादी की। मसूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खबर देते हुए लिखा, “हमारे सपनों की शादी।” कपल की शादी के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह बहुसांस्कृतिक शादी जून में इटली के टस्कनी के एक बेहद खूबसूरत वाइम एस्टेट में हुई। एमिली गुजरात और अमेरिका से ताल्लुक रखती हैं। एमिली के पिता गुजराती जबकि मां अमेरिकी हैं। दूसरी ओर, मसूद 3 साल की उम्र में मिस्र से कनाडा आ गए थे।

अपनी जड़ों का सम्मान करने के लिए इस जोड़े ने इटली में दो रिवाजों से शादी की। शादी में एमिली ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। मसूद ने एलिगेंट शेरवानी कैरी की थी। ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने। ढोल-नगाड़े के साथ धूमधाम से शादी हुई। कपल का डांस भी सुर्खियां बटोर रहा है। मसूद और एमिली साल 2018 में लॉस एंजिल्स के आर्टिस्ट-डेटिंग ऐप के जरिये मिले थे, जिसके बाद दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया।

मनोज बाजपेयी ने शुरू की 'पुलिस स्टेशन में भूत' की शूटिंग, रामू ने शेयर किया मोशन पोस्टर

अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछले काफी समय से फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके डायरेक्शन की कमान मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने संभाली है। 'सत्या', 'शूल' और 'कौन' के बाद रामू और मनोज ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। अब आखिरकार फिल्म से मनोज की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वे पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं और वे खून से लथपथ एक डरावनी गुड़िया पकड़े हुए हैं। मनोज ने बताया कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक शेयर करते हुए लिखा, “शूटिंग शुरू। सत्या से लेकर अब तक...कुछ सफर पूरे होने के लिए ही बने होते हैं। लगभग तीन दशक बाद राम गोपाल वर्मा के साथ हमारी नई हॉरर कॉमेडी 'पुलिस स्टेशन में भूत' के लिए फिर से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह बेहद खास है।” इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और राजपाल यादव के भी अहम रोल होंगे। रामू ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “जनता डरकर पुलिस के पास जाती है और पुलिस डरकर किसके पास जाएगी।”

इतना ही नहीं निर्माता ने अपनी इस फिल्म की कहानी भी बताई है। इसमें लिखा है, “एक खूंखार गैंगस्टर को एक एनकाउंटर पुलिस ने मार गिराया और वह पुलिस स्टेशन को परेशान करने के लिए एक भूत के रूप में वापस आया...इसलिए शीर्षक ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ आप मृतकों को गिरफ्तार नहीं कर सकते।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह