न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जॉन अब्राहम की Force 3 में मीनाक्षी चौधरी की एंट्री, नवंबर से शुरू होगी शूटिंग, एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी को मिलेगा नया चेहरा

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि फोर्स 3 में जॉन अब्राहम के साथ इस बार एक नई लीड अभिनेत्री नज़र आएंगी। इससे पहले के दोनों भागों में जेनेलिया डिसूजा और सोनाक्षी सिन्हा फीमेल लीड के रूप में नजर आ चुकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 9:10:12

जॉन अब्राहम की Force 3 में मीनाक्षी चौधरी की एंट्री, नवंबर से शुरू होगी शूटिंग, एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी को मिलेगा नया चेहरा

बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो जॉन अब्राहम एक बार फिर अपनी लोकप्रिय एक्शन फ्रैंचाइज़ी Force में जान फूंकने के लिए तैयार हैं। फिल्म की तीसरी किस्त Force 3 के लिए प्री-प्रोडक्शन कार्य ज़ोरों पर है। सिने गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि फोर्स 3 में जॉन अब्राहम के साथ इस बार एक नई लीड अभिनेत्री नज़र आएंगी। इससे पहले के दोनों भागों में जेनेलिया डिसूजा और सोनाक्षी सिन्हा फीमेल लीड के रूप में नजर आ चुकी हैं। Force 3 की फीमेल लीड के रूप में जॉन और निर्देशक भाव धूलिया ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की ख्यातनाम अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी को फाइनल कर लिया है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी।

गलियारों में बहती हवाओं ने बताया हे कि Force 3 सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि एक नई एक्शन फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत होगी, जिसमें दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ-साथ मजबूत कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिए जॉन अब्राहम एक्शन और इमोशन का ऐसा मेल पेश करना चाहते हैं, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखे।

जहां तक मीनाक्षी चौधरी की बात है, उन्होंने साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है और GOAT, गुंटूर कारम, HIT 2, लकी भास्कर और संक्रांति वस्तुनाम जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अब वह Force 3 के जरिए हिंदी सिनेमा में अपना पहला मुख्य किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र बताते हैं कि—"कई कलाकारों के ऑडिशन के बाद जॉन अब्राहम और निर्देशक भाव धूलिया ने मीनाक्षी चौधरी को Force 3 के लिए फाइनल किया है। इस फिल्म में उनका किरदार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके हिस्से में भी दमदार एक्शन सीक्वेंस होंगे। वह अगले कुछ महीनों तक विशेष एक्शन ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स में हिस्सा लेंगी ताकि अपने किरदार के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकें।"

सूत्रों की मानें तो जॉन अब्राहम अक्टूबर के अंत तक रोहित शेट्टी निर्देशित राकेश मारिया बायोपिक की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके बाद वह सीधे Force 3 की दुनिया में प्रवेश करेंगे। इस एक्शन-थ्रिलर को 2026 की पहली छमाही में रिलीज़ किए जाने की योजना है।

Force 3 की एक और खास बात यह है कि इसके राइट्स अब जॉन अब्राहम के पास हैं। उन्होंने इसे विपुल शाह से अधिकार लेकर अपने नियंत्रण में लिया है और अब वह इस फ्रैंचाइज़ी को उसकी जड़ों तक वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में एक देशज और संवेदनशील कॉन्फ्लिक्ट को पेश किया जाएगा जो आम भारतीय दर्शकों से जुड़ता है। इस प्रयास में जॉन, निर्देशक भाव धूलिया और पूरी क्रिएटिव टीम स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रही है। यह प्रोजेक्ट जॉन के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब एक मिशन है।

Force 3 के साथ, जॉन अब्राहम न केवल अपनी एक्शन इमेज को और मजबूत करने जा रहे हैं, बल्कि वे नई पीढ़ी की अभिनेत्री के साथ एक नई तरह की कैमिस्ट्री भी सामने लाना चाहते हैं। इस फिल्म में दर्शकों को पुलिस और अपराध की दुनिया के बीच रोमांचकारी टकराव, इमोशनल उतार-चढ़ाव और धमाकेदार स्टंट्स का एक पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।

अब जबकि फिल्म की लीड कास्ट तय हो चुकी है और शूटिंग की तारीख भी तय कर दी गई है, Force 3 बॉलीवुड की सबसे बड़ी आने वाली एक्शन फ्रैंचाइज़ियों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। इसकी कहानी, कलाकारों और निर्माण टीम को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म 2026 की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड