न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मावरा को फवाद की फिल्म के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा, सनी ने पाकिस्तानी एक्टर की वापसी पर दी यह रिएक्शन

बॉलीवुड में कई पाकिस्तानी सितारों ने खूब नाम कमाया है। उनकी भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। हालांकि पिछले कई सालों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 12:40:55

2 News : मावरा को फवाद की फिल्म के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा, सनी ने पाकिस्तानी एक्टर की वापसी पर दी यह रिएक्शन

बॉलीवुड में कई पाकिस्तानी सितारों ने खूब नाम कमाया है। उनकी भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। हालांकि पिछले कई सालों से उनकी एंट्री बैन है। अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान जल्द ही वाणी कपूर के साथ 'अबीर गुलाल' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस पर फवाद को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फवाद को ट्रॉल कर रहे हैं। यहां तक कि राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है, खास तौर से महाराष्ट्र में। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हॉकेन ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।

‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्ट्रेस मावरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मैं इन चीजों को पर्सनली नहीं लेती। दुनिया इसी तरह से काम करती है। अगर कुछ होना होगा तो वो होकर रहेगा। मैं अपने काम के आस-पास आने वाली आवाजों को अनसुना कर देती हूं। मैं वही करती हूं जो करना चाहती हूं। ये सब प्रोड्यूसर के सिर का दर्द है। ये दुखद तो है लेकिन ये उनकी परेशानी है। अगर मैं अपना दिमाग इन सब चीजों में लगाऊंगी कि क्या होने वाला है तो रेस्टलेस हो जाऊंगी। जब मेरे को-एक्टर्स अच्छा करते हैं, तो हम एक-दूसरे की मदद करते हैं।

एक-दूसरे को विशेज देते हैं। मुझे उम्मीद है कि फवाद की फिल्म वाकई अच्छा प्रदर्शन करेगी। बता दें 'अबीर गुलाल' के जरिये लंबे समय बाद उनकी बॉलीवुड में वापसी हो रही है। फवाद 'ऐ दिल है मुश्किल', 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड सन्स' फिल्मों में नजर आए थे। ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आरती एस. बागड़ी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रिद्धि डोगरा, लिसा हेडन, सोनी राजदान, फरीदा जलाल और परमीत सेठी जैसे कलाकार भी हैं।

2 News : मावरा को फवाद की फिल्म के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा, सनी ने पाकिस्तानी एक्टर की वापसी पर दी यह रिएक्शन

सनी देओल ने कहा, देखिए मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता क्योंकि…

इस बीच सुपरस्टार सनी देओल ने एचटी सिटी के साथ बॉलीवुड में काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेताओं के बारे में बात की। सनी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फवाद जैसे पाकिस्तानी अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा में वापस आना चाहिए। इसके जवाब में सनी ने कहा कि देखिए मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता क्योंकि यहीं से चीजें गड़बड़ होने लगती हैं। हम अभिनेता हैं। हम दुनियाभर में सभी के लिए काम करते हैं। भले ही कोई देख रहा हो या नहीं, हम सभी के लिए हैं। तो ऐसी कोई बात नहीं है।

दुनिया जितनी ज्यादा हो गई है, हमें वैश्विक बने रहना चाहिए और अधिक देशों को होने देना चाहिए; ऐसा ही होना चाहिए। सनी पूर्व में गुरदासपुर सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। खास बात ये है कि सनी बॉर्डर, ‘गदर’, ‘गदर 2’ जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए गए थे। सनी की फिल्म ‘जाट’ आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी फवाद का समर्थन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान