न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रितेश, विवेक, आफताब की ‘मस्ती 4’ का पोस्टर रिलीज, असरानी की जैसी विदाई चाहता है यह मशहूर एक्टर

‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की सफलता के बाद अब मेकर्स मस्ती 4 लेकर आ रहे हैं। कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती चार गुना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 9:09:35

2 News : रितेश, विवेक, आफताब की ‘मस्ती 4’ का पोस्टर रिलीज, असरानी की जैसी विदाई चाहता है यह मशहूर एक्टर

‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की सफलता के बाद अब मेकर्स 'मस्ती 4' लेकर आ रहे हैं। कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती' चार गुना ज्यादा मस्ती, पागलपन और हंसी के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। इस फिल्म में लगातार चौथी बार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी नजर आने वाली है। इन तीनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है और लगता है कि उन्होंने दर्शकों की नब्ज पकड़ रखी है। इस बीच वेवबैंड प्रोडक्शन ने मिलाप मिलन जवेरी द्वारा लिखित और निर्देशित 'मस्ती 4' का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही इसका ट्रेलर जल्द रिलीज करने की घोषणा भी की गई।

इस फिल्म के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना और इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस पोस्टर ने आते ही ओरिजिनल ‘मस्ती’ की यादें ताज़ा कर दी हैं, जो बेशुमार रंगों के साथ ढेर सारी अफरातफरी, मस्ती और शरारतों से भरपूर थी! सिर्फ यही नहीं रितेश, विवेक और आफताब एक बार फिर अमर, मीत और प्रेम के रूप में लौट रहे हैं। वे जोरदार हंसी और मनोरंजन से भरी एक रोलरकोस्टर राइड देने का वादा कर रहे हैं।

भव्य पैमाने पर बनी इस फिल्म में बड़े-से-बड़े कॉमेडी एलिमेंट्स, विदेशी और आंखों को सुकून देने वाले लोकेशन हैं। यह चार गुना ज्यादा एंटरटेनमेंट के साथ कानों में बस जाने वाली धुन और हंसी-ठहाकों से भरपूर 'मस्ती 4' ऐसा हास्य पेश करेगी, जो आज के दर्शकों के लिए बॉलीवुड कॉमेडी को नए सिरे से परिभाषित करेगी। फिलहाल इस बार मस्ती गैंग में श्रेया शर्मा, रुई सिंह और एलनाज नोरोजी भी हैं। इसी के साथ कुछ सरप्राइज कैमियो भी होंगे।

वेवबैंड प्रोडक्शन और जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी मूवी के निर्माता हैं ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया (वेवबैंड प्रोडक्शन), इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से विवेक और आफताब ने फिल्मों से काफी हद तक दूरी बना ली है। हालांकि रितेश लगातार एक्टिव हैं और वे बड़े पर्दे पर दिखते रहते हैं।

अन्नू कपूर ने असरानी से प्रेरणा लेकर जताई अपनी अंतिम इच्छा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर असरानी ने दिवाली के दिन 20 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे 84 साल के थे। असरानी के करीबी सूत्रों ने बताया कि वे चाहते थे कि अंतिम क्रिया में घर के लोग ही शामिल हों। वे नहीं चाहते थे कि लोग जुटें। ऐसे में उसी दिन उनका गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया गया। असरानी के निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को दुख पहुंचा है। इस बीच एक्टर अन्नू कपूर (69) ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर अपनी अंतिम इच्छा जताई है।

अन्नू का कहना है कि अगर उनका निधन किसी त्योहार या राष्ट्रीय पर्व पर हो तो वे चुपचाप विदा चाहते हैं। अन्नू ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। कोई शक नहीं कि वे एक महान कलाकार थे…मैंने उन्हें आखिरी बार 20 मार्च 2023 को ‘नॉन स्टॉप धमाल’ फिल्म के सेट पर देखा था…लेकिन यह मालूम न था कि ये उनके साथ आखिरी मुलाकात होगी…आखिरी दर्शन होंगे।

अब डायरी में लिखना होगा। असरानी की इच्छा ने मुझे भी प्रेरित किया है...जब मेरा इस दुनिया नामक होटल से चेकआउट करने का समय आए और वो तिथि और वो समय किसी राष्ट्रीय पर्व से जुड़ा हो...15 अगस्त या 26 जनवरी से जुड़ा हो...या किसी त्योहार से जुड़ा हो...दिवाली से जुड़ा हो...होली से जुड़ा हो...ईद से जुड़ा हो…तो मेरा संस्कार गुप्त रूप से किया जाए। मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता हूं और मैं इस दुनिया में बोझ बनकर नहीं जीना चाहता। उल्लेखनीय है कि अन्नू कई सालों से टीवी और सिनेमा की दुनिया में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह