न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीना बनीं नानी, मसाबा ने दिया नन्हीं परी को जन्म, इस एक्ट्रेस ने ‘जिगरा’ के कलेक्शन को बताया फेक

छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी चमक बिखेरने वालीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता नानी बन गई हैं। नीना की बेटी फैशन डिजाइनर मसाबा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 8:00:35

2 News : नीना बनीं नानी, मसाबा ने दिया नन्हीं परी को जन्म, इस एक्ट्रेस ने ‘जिगरा’ के कलेक्शन को बताया फेक

छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी चमक बिखेरने वालीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता नानी बन गई हैं। नीना की बेटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का घर नन्हीं परी की किलकारियों से गूंज उठा है। मसाबा ने बेटी को जन्म दिया है। मसाबा ने आज शनिवार (12 अक्टूबर) को इसकी जानकारी एक पोस्ट करके फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने दूसरी फोटो में बिटिया की झलक भी दिखाई है। कपल ने अपनी लाडली के नन्हें-नन्हें पैर दिखाए हैं।

यहां दोनों ने बेटी के पैरों को हाथ में थामा हुआ है। पहली फोटो पर उन्होंने लिखा, “हमारी खास बच्ची बहुत स्पेशल दिन पर आई है। 11.10.2024. मसाबा और सत्यदीप.' मसाबा के मां बनने की खबर जानने के बाद उनके चाहने वाले और सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें मसाबा ने इसी साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। मसाबा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति सत्यदीप मिश्रा के साथ कई फोटो शेयर की थीं।

मसाबा पिछले साल जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी थी। मसाबा ने लिखा था, “आज मेरी सत्यदीप से शादी हुई है। आपका शुक्रिया कि आपने मुझे पसंद किया। जिंदगी काफी मजेदार होने वाली है।” दोनों की पहली मुलाकात शो 'मसाबा मसाबा' के सेट पर हुई थी। फिर बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।

दिव्या खोसला कुमार ने आलिया भट्ट पर इसलिए साधा निशाना

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ शुक्रवार (11 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही। इस बीच टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी व एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार ने आलिया पर निशाना साधा है। दिव्या ने ‘जिगरा’ के कलेक्शन को फेक बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने एक थिएटर की फोटो पोस्ट कर कहा कि ‘जिगरा’ के शो खाली जा रहे हैं।

दिव्या ने लिखा, “जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई थी। थिएटर पूरा खाली था...हर जगह थिएटर पूरी तरह से खाली जा रहे हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है...खुद ही टिकट खरीद लिए और फेक कलेक्शन की घोषणा कर दी। आश्चर्य है कि मीडिया जिन्हें पहले से ही भुगतान किया जा चुका है, वे चुप क्यों है।”

उन्होंने हैश टैग में लिखा, “सच्चाई बोलने वाले खुद झूठ बोल रहे हैं।” बता दें, ‘जिगरा’ और दिव्या की ‘सावी’ मूवी को एक समान बताया जा रहा है। दिव्या की टीम ने आरोप लगाया था कि ‘जिगरा’ का कॉन्सेप्ट ‘सावी’ जैसा है। आलिया ने उनकी स्क्रिप्ट चुरा ली। ‘जिगरा’ को वासन बाला ने डायरेक्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री