न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मसाबा ने बेटी के नाम का खुलासा कर समझाया मतलब, इस वेब शो में विलेन के रूप में दिखेंगे विक्रांत

टीवी और सिनेमा दोनों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता कुछ समय पहले नानी बनी थीं। उन्होंने यह खुशी जाहिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 8:23:14

2 News : मसाबा ने बेटी के नाम का खुलासा कर समझाया मतलब, इस वेब शो में विलेन के रूप में दिखेंगे विक्रांत

टीवी और सिनेमा दोनों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता कुछ समय पहले नानी बनी थीं। उन्होंने यह खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी बेटी मसाबा मां बन गई हैं। अब जन्म के 3 महीने बाद फैशन डिजाइनर मसाबा और उनके पति अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने बेटी का नामकरण कर सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर दिया। मसाबा ने आज सोमवार (13 जनवरी) को लोहड़ी के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की जिसमें बेटी के हाथ की झलक दिख रही है।

उन्होंने नन्हीं परी का नाम मतारा रखा है। मसाबा ने यह भी बताया कि इसका क्या मतलब है। उन्होंने बिस्तर पर लेटी हुई बच्ची के हाथ की क्लोज-अप तस्वीर पोस्ट की। मसाबा ने अपना हाथ उसके बगल में रखा हुआ था। उन्होंने एक चूड़ी पहनी थी जिस पर 'मतारा' लिखा हुआ था। मसाबा ने लिखा, “मेरी मातारा के साथ 3 महीने (ट्यूलिप इमोजी)। यह नाम 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान का जश्न मनाता है। साथ ही हमारी आंखों का तारा।”

उल्लेखनीय है कि मसाबा और सत्यदीप ने अक्टूबर में बेबी गर्ल का स्वागत किया था। कपल ने बच्ची के आगमन की घोषणा एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ की थी, जिसमें बच्ची के पैरों की एक झलक भी थी। इससे पहले अप्रैल में मसाबा ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की और बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। मसाबा की शादी जनवरी 2023 में हुई थी। मसाबा की पहली शादी मधु मंटेना और सत्यदीप की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ हुई थी।

राजकुमार हिरानी के ‘प्रीतम पेड्रो’ में विक्रांत मैसी के साथ रहेगी अरशद वारसी की अहम भूमिका

एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने साल 2023 में धूम मचा दी थी। इसमें उनकी एक्टिंग की खूब प्रशंसा हुई थी। इसके बाद विक्रांत को फिल्ममेकर्स से एक के बाद एक कई ऑफर मिल रहे हैं। विक्रांत पिछले साल ‘ब्लैकआउट’, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’, ‘सेक्टर 36’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसे प्रोजेक्ट में नजर आए। इनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे। अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट में एक विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार हिरानी के डेब्यू वेब शो 'प्रीतम पेड्रो' में विक्रांत विलेन का रोल प्ले करेंगे। इस शो में अरशद वारसी ‘पेड्रो’ का किरदार निभाएंगे जो एक अनुभवी पुलिस ऑफिसर हैं। इस शो से राजकुमार के बेटे वीर हिरानी अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार और अरशद की जोड़ी 19 साल बाद फिर से जादू चलाना चाहेगी। अरशद ने पिछली बार राजकुमार की मूवी ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में काम किया था।

सीरीज की शूटिंग फिलहाल दुबई में चल रही है। इसका प्रोडक्शन वर्क मार्च 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले विक्रांत ने अपने परिवार के साथ वक्त बिताने और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए ब्रेक लेने की बात कही थी। उनकी पोस्ट देख कई लोगों ने समझा था कि वे एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा