न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mardani 3 BO collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी ने बिखेरा जादू, पहले दिन 'मर्दानी 3' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी की वापसी ने दर्शकों को रोमांचित किया और फिल्म ने 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 9:14:39

Mardani 3 BO collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी ने बिखेरा जादू, पहले दिन 'मर्दानी 3' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ की है। रानी के शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी ने फैन्स को बेहद रोमांचित कर दिया। बॉक्स ऑफिस की शुरुआत भी दमदार रही और फिल्म ने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। सेकनिल्क के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार, यह आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।

मुंबई में फिल्म ने दिखाई सबसे शानदार पकड़

फिल्म मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि कहानी आयुष गुप्ते, दीपक किंगरानी और बलजीत सिंह मारवा ने लिखी है। रानी मुखर्जी के अलावा फिल्म में जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद ने भी अहम भूमिका निभाई है।

पहले दिन फिल्म की प्रदर्शन दर उम्मीद के मुताबिक कम रही। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। ईवनिंग शो में 17.13%, सुबह के शो में 8.97% और दोपहर के शो में 14.78% की ऑक्यूपेंसी रही। शहरों की रैंकिंग देखें तो मुंबई ने 19.50% के साथ सबसे मजबूत पकड़ दिखाई, वहीं लखनऊ 17.33% के साथ दूसरे नंबर पर रहा। सबसे कम ऑक्यूपेंसी सूरत में महज 4.67% रही।

फिल्म की कहानी: एक बेटी को बचाने की जंग

मर्दानी 3 की कहानी एक हाई-प्रोफाइल वीआईपी की बेटी और उसके घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी के किडनैप से शुरू होती है। रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में एक बार फिर पर्दे पर धमाका करती हैं।

फिल्म की कहानी महिलाओं की ड्रग्स और ट्रैफिकिंग से जुड़े एक केस के इर्द-गिर्द घूमती है। शिवानी इस ‘बेटी को बचाने वाले’ केस की जांच खुद संभालती हैं। जांच के दौरान वह एक खतरनाक साजिश की गहराई में घिरती चली जाती हैं। अपराध की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं, जिनकी जड़ें मल्लिका प्रसाद द्वारा निभाई गई खौफनाक मैट्रिआर्क तक पहुँचती हैं।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, शिवानी को एहसास होता है कि मामला जितना सरल दिखाई दे रहा था, उससे कहीं अधिक जटिल और खतरनाक है। फिल्म में भरोसे और सत्ता के दुरुपयोग, कड़वी सच्चाइयां और सामाजिक मुद्दों पर जोर दिया गया है।

रिव्यू और रेटिंग

फिल्म को इंडिया टीवी ने 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ही फिल्म की सस्पेंस, एक्शन और रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती