न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की जैन की बर्थडे पार्टी में झूमे ये सितारे, रानी मुखर्जी ने इन्हें समर्पित किया बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का शुक्रवार (1 अगस्त) को जन्मदिन था, जिसे उन्होंने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 2:55:45

2 News : विक्की जैन की बर्थडे पार्टी में झूमे ये सितारे, रानी मुखर्जी ने इन्हें समर्पित किया बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का शुक्रवार (1 अगस्त) को जन्मदिन था, जिसे उन्होंने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास अवसर पर कपल ने लोनावला में अपने दोस्तों के लिए शानदार पार्टी रखी थी। पार्टी में विक्की और अंकिता के साथ कई टीवी स्टार्स शामिल हुए। एक्ट्रेस मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की है। मनीषा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें मनीषा कभी विक्की संग डांस करती दिखीं तो कभी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आईं।

उनके ये वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। पार्टी से और भी कई वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। इनमें शालीन भनोट, ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, अभिषेक कुमार, निया समेत कई टीवी स्टार्स विक्की के बर्थडे का जश्न मनाते हुए दिखे। सभी ने पार्टी में अलग-अलग गानों पर जमकर डांस भी किया। निया ने भी पार्टी से कई तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें वो अंकिता और विक्की के साथ पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दी थी। निया और अंकिता का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला।

पार्टी में अंकिता संग ‘पवित्र रिश्ता’ में काम करने वाली एक्ट्रेस शामिल हुई थीं। इससे पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की हाल ही खत्म हुए कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आए थे। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आती है। दोनों ने ‘बिग बॉस 17’ में खूब रंग जमाया था।

रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए मिला है पुरस्कार

मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। रानी करीब तीन दशक से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। रानी ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है। रानी ने कहा कि मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं। संयोग से ये मेरे 30 साल के करिअर का पहला नेशनल अवार्ड है। एक एक्टर के तौर पर मुझे कई शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला है और लोगों ने मुझ पर बहुत प्यार बरसाया है।

मैं ये खुशी फिल्म की पूरी टीम, मेरे प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी, मोनिशा और मधु, मेरी डायरेक्टर असीमा छिब्बर और सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने इस खास प्रोजेक्ट पर काम किया, जो मां की मजबूती को दिखाता है। मैं अवार्ड दुनिया की सभी बेहतरीन माओं को समर्पित करती हूं। मां का प्यार और अपने बच्चों को बचाने की ताकत सबसे खास होती है। फिल्म में एक भारतीय मां अपने बच्चे के लिए पूरे देश से लड़ गई, इस कहानी ने मुझे बहुत छुआ। एक मां का प्यार नि:स्वार्थ होता है, मैंने ये खुद मां बनने के बाद महसूस किया।

मैं फिर से दुनियाभर में अपने सभी फैंस को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में हर मुश्किल और अच्छे वक्त में मेरा साथ दिया। आपने मेरे हर रोल, हर कहानी को अपनाया। आपके बिना मैं आज यहां नहीं होती। रानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही अपनी हिट फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट लेकर आ रही हैं। फिल्म अगले साल 27 फरवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी