न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सनी के माता-पिता सहित ये सितारे, सलमान-कंगना ने यूं की तारीफ, राष्ट्रपति देखेंगी मूवी

बड़े पर्दे पर अपने गुस्से से बड़ों-बड़ों को हिला देने वाले एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हो गई। पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 1:34:52

‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सनी के माता-पिता सहित ये सितारे, सलमान-कंगना ने यूं की तारीफ, राष्ट्रपति देखेंगी मूवी

बड़े पर्दे पर अपने गुस्से से बड़ों-बड़ों को हिला देने वाले एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हो गई। पहले ही दिन मिले जनता के जबरदस्त रिस्पोंस के बाद मेकर्स ने रात को मुंबई में फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी। इस स्क्रीनिंग पर कई फिल्मी स्टार और पूरी देओल फैमिली ने शिरकत की। सनी ने ब्लू कलर की पग और कुर्ता पहना हुआ था। इसमें वे फुल पंजाबी मुंडे वाली वाइब दे रहे थे।

सनी की मां प्रकाश कौर और पिता धर्मेंद्र की धांसू एंट्री ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उनके चेहरे पर बेटे की फिल्म की सफलता की खुशी साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया। 87 वर्षीय धर्मेंद्र 28 जुलाई को रिलीज हुई मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। सनी के करीबी दोस्त नाना पाटेकर भी पहुंचे। नाना को देख सनी काफी खुश हुए और दोनों ने साथ में कैमरा के आगे लाजवाब पोज दिए।

सनी के छोटे बेटे राजवीर देओल भी वहां मौजूद थे। राजवीर जल्द ही फिल्म ‘दोनों’ में पूनम ढिल्लों की बेटी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सनी के छोटे भाई बॉबी देओल को उनकी पत्नी तानिया देओल के साथ स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते हुए देखा गया। बॉबी जहां सफेद टी-शर्ट और नीले रंग की डिस्ट्रेस्ड डेनिम पैंट में तो वहीं तानिया काले क्रॉप टॉप और नीली डेनिम जींस में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। अमीषा पटेल भी 'सकीना' बनकर पहुंची। अमीषा का लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। जैकी श्रॉफ पुराने अंदाज में हाथों में गमला लेकर स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

gadar 2,sunny deol,dharmendra,ameesha patel,bobby deol,Salman Khan,kangana ranaut,president draupdi murmu

सलमान ने दिलचस्प अंदाज में दी गदर 2 की पूरी टीम को बधाई
‘गदर 2’ को फैंस के साथ बॉलीवुड एक्टर्स का भी साथ मिल रहा है। सनी के साथ सुपरहिट मूवी ‘जीत’ में काम कर चुके सलमान खान ने 'गदर 2' की तारीफ की है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। सलमान ने लिखा, 'ढाई किलो का हाथ बराबर चालीस करोड़ की ओपनिंग। सनी पाजी कमाल कर रहे हैं। गदर 2 की पूरी टीम को बधाई।' सलमान की इस पोस्ट पर कंगना रनौत की भी नजर पड़ी।

कंगना ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। साथ ही कंगना ने 'गदर 2' की तारीफ की है। उन्होंने तालियों वाला इमोजी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'गदर 2' देखने की इच्छा जताई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने कहा-कल हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया तथा उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आपकी फिल्म देखना चाहती हैं।

और फिर उन्होंने हमें ईमेल किया। हम सभी खुशी से झूमने लगे और गर्व महसूस हुआ। इतना बड़ा सम्मान 'गदर 2' को मिल रहा है, हम तो समझ ही नहीं पा रहे हैं। रविवार को हम लोग राष्ट्रपतिजी से मिल रहे हैं तथा उनके साथ फिल्म देखने वाले हैं। हम सभी के लिए यह सम्मान के साथ बहुत गर्व की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार