न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कई प्रोड्यूसर प्रॉमिस के बावजूद खा गए बॉबी के पैसे, जैकी ने यह वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो चुके हैं। बॉबी ने अपने अब तक के करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:53:54

2 News : कई प्रोड्यूसर प्रॉमिस के बावजूद खा गए बॉबी के पैसे, जैकी ने यह वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो चुके हैं। बॉबी ने अपने अब तक के करिअर में कई कमाल के रोल किए हैं। वे हर प्रकार के किरदार में ढलने में सफल रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले उनके करिअर में सुस्ती आ गई थी, लेकिन ‘आश्रम’ वेब सीरीज और साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ ने उनका सितारा फिर से चमका दिया। बॉबी इन दिनों अपनी अपकमिंग ड्रामा सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह सीरीज 18 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस बीच बॉबी ने एक इंटरव्यू में उनसे जुड़े कई टॉपिक्स पर बात की।

पिंकविला से बातचीत के दौरान जब बॉबी से पूछा गया कि क्या बचपन में उन्होंने ऐसा कुछ किया था, जिसका उन्हें अब अफसोस होता हो? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि नहीं ऐसा कुछ नहीं किया मैंने। मैं क्या है ना कि सबसे छोटा हूं अपनी फैमिली में तो बहुत प्रोटेक्टिवली मेरी परवरिश हुई है। मुझे हमेशा यही कहा जाता था कि सच बोलो। झूठ मत बोलो। मेरी एक प्रॉब्लम रहती थी कि झूठ नहीं बोल पाता था और शायद उन दिनों मैंने कुछ लोगों को कुछ ऐसा कह दिया, जो सच था, लेकिन उनको अच्छा नहीं लगा। प्रॉब्लम यही है हमारी इंडस्ट्री में या किसी भी इंडस्ट्री में कि आप दिल से कुछ बोल नहीं पाते किसी से, जब तक वो आपको पूरी तरह जान नहीं लेता और आप उसे जान नहीं लेते।

बस ऐसा ही कुछ हुआ था और तो कुछ नहीं। जब बॉबी से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने किसी प्रोड्यूसर को किसी फिल्म के लिए मना किया है तो उन्होंने अपने पिता का किस्सा शेयर किया। बॉबी ने बताया कि धर्मेंद्र ने एक बार ऐसे दिग्गज डायरेक्टर को ना कह दिया था, जो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका था और खुद वे भी जिसके साथ अक्सर काम कर रहे थे। जब डायरेक्टर ने उन्हें एक बड़ी फिल्म के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने किसी वजह से उसे मना कर दिया। भले ही उन्होंने विनम्रता के साथ मना किया था, लेकिन डायरेक्टर को यह पसंद नहीं आया और उसने फिर कभी उनके साथ काम नहीं किया।

बॉबी की मानें तो उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। बॉबी ने आगे कहा कि मैंने हमेशा कम फिल्में की हैं और प्रॉब्लम ये होती थी कि कितने ही प्रोड्यूसर्स हैं, जिन्होंने पैसे नहीं दिए। वो प्रॉमिस करते थे, फिर रिलीज के पहले डबिंग करने को बोलते थे, लेकिन डबिंग के बाद कभी दिए नहीं। लेकिन अभी हालात बदल गए हैं। अभी पूरे कॉन्ट्रेक्ट साइन होते हैं। पूरी डील बनती है और काफी डरावने कॉन्ट्रेक्ट बनते हैं, जिसे पढ़कर आप ज्यादा डर जाते हैं। पैसों की बात को छोड़ दिया जाए तो मैंने जिस भी प्रोड्यूसर के साथ काम किया, उससे मुझे ढेर सारा प्यार और सम्मान मिला। बॉबी के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' थी। वे अब 'बंदर', 'अल्फा' और 'जन नायगन' में नजर आएंगे।

भीड़ में फंसी एंबुलेस को रास्ता नहीं देने से आहत हुए जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। जैकी पर्यावरण को बचाने को लेकर काफी सजग हैं और अक्सर अपने साथ पौधा रख लोगों में जागरूकता फैलाते हैं। इस बीच जैकी को एक बात चुभ गई और उन्होंने अपनी भड़ास निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। जैकी ने मुंबई में ट्रैफिक जाम में फंसी एक एंबुलेंस का वीडियो शेयर कर कहा कि ऐसे तो मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देगा। इस क्लिप पर लोगों की खूब रिएक्शन सामने आ रही हैं।

जैकी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया उसमें वे जाम में फंसे हैं और उनकी कार के आगे एक एंबुलेंस खड़ी है, जिसका सायरन बज रहा है लेकिन कोई रास्ता नहीं दे रहा है। इस पर वे पीछे से कहते सुनाई दे रहे हैं, “रास्ते पर ही दम तोड़ देगा। तो रोड बनाना चाहिए, इन लोगों को समझना चाहिए आगे ड्राइवर लोगों को। मगर इनका खोपड़ी किधर है?” जैकी एंबुलेंस के आगे खड़ी गाड़ियों के ड्राइवर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

हाल ही जैकी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी आंखों पर कैमरों का फ्लैश पड़ने पर वे पैपराजी से नाराज हो गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी को आखिरी बार अनुपम खेर की मूवी 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था। उन्होंने इसमें कैमियो किया था। अब वे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू जंगल' में स्क्रीन शेयर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह