न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बॉलीवुड के सबसे बड़े देशभक्त’ मनोज कुमार हुए 84 साल के, दिलीप कुमार से प्रेरित हो रखा था नाम, जानें…

एक्टर मनोज कुमार का आज 84वां जन्मदिन है। मनोज कुमार ने ऐसे समय में बॉलीवुड में कदम रखा था जब दिलीप कुमार, राज कपूर

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 6:41:20

‘बॉलीवुड के सबसे बड़े देशभक्त’ मनोज कुमार हुए 84 साल के, दिलीप कुमार से प्रेरित हो रखा था नाम, जानें…

एक्टर मनोज कुमार का आज 84वां जन्मदिन है। मनोज कुमार ने ऐसे समय में बॉलीवुड में कदम रखा था जब दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद जैसे दिग्गजों की तूती बोलती थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई। फैंस आज भी उनकी फिल्में देखकर खुशी महसूस करते हैं। एक समय था जब मनोज कुमार को बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों का पर्याय माना जाता था। उनके बिना पेट्रियोटिक फिल्मों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। लगता था कि वे ही सबसे बड़े देशभक्त हैं। यहां तक कि लोग उन्हें प्यार से भारत कुमार कहकर पुकारने लगे।

पत्नी की सलाह पर फिल्मी दुनिया में रखा कदम

मनोज कुमार का असल नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी है। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की। दिलीप कुमार के रोल से प्रभावित होकर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा। दरअसल मनोज जब 11 साल के थे तो उन्होंने दिलीप कुमार की शबनम फिल्म देखी थी। इसमें दिलीप कुमार के किरदार का नाम मनोज था। मनोज कुमार ने पत्नी शशि की सलाह पर फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म साल 1957 में आई फैशन थी।

उपकार के लिए मिला था नेशनल अवार्ड

मनोज कुमार को फिल्म उपकार के लिए 1968 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वर्ष 1972 में बेईमान के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। वर्ष 1992 में कला में योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। साल 1999 में फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। उन्हें साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला। निजी जिंदगी की बात करें तो मनोज कुमार और शशि के दो बेटे हैं, जिनका नाम विशाल और कुणाल है।

ये हैं मनोज कुमार की यादगार फिल्में

मनोज कुमार की यादगार फिल्मों की बात करें तो इनमें मुख्य रूप से 'हरियाली और रास्ता', 'हिमालय की गोद में', 'दो बदन', 'सावन की घटा', 'पत्थर के सनम', 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'वो कौन थी', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' का नाम आता है। मनोज कुमार और दिलीप कुमार ने शहीद, आदमी और क्रांति जैसी फिल्मों में काम किया। क्रांति के तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी मनोज कुमार ही थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर