न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज की पत्नी को नहीं होता उनकी सफलता पर यकीन, बताया चमत्कार, कहा-आप लोगों को नाराज करते रहते हैं…

मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। वे अपनी कमाल की एक्टिंग से सबको अपना दीवाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 11:44:27

मनोज की पत्नी को नहीं होता उनकी सफलता पर यकीन, बताया चमत्कार, कहा-आप लोगों को नाराज करते रहते हैं…

मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। वे अपनी कमाल की एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। मनोज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे अपने फैंस के लिए लगातार फिल्में लाते रहते हैं। हाल ही उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिस पर लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया। इसमें जिम सर्भ, सचिन खेडेकर और गिरिजा ओक जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। आज शुक्रवार (12 सितंबर) को मनोज की फिल्म ‘जुगनुमा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, हीरल सिद्धू, अवन पुकोट और तिलोत्तमा शोम भी हैं।

इस बीच मनोज ने बॉलीवुड में अपनी सक्सेस के बारे में बात की। इस दौरान मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस शबाना रजा को उनकी सफलता पर यकीन नहीं होता था। मनोज ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उन्हें मिली सफलता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं इतना सक्सेसफुल कैसे हूं, इसका राज मैं खुद भी नहीं समझ पाता हूं। मुझे लगता है कि कुछ तुक्का लग गया है। मेरी पत्नी ने मुझसे एक दिन चाय पीते हुए कहा था कि ये चमत्कार ही है कि आप अभी तक इस इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

आप लोगों को नाराज करते रहते हैं, आप लगातार वो फिल्में कर रहे हैं जिसे उतना सेलिब्रेट नहीं किया जाता। इसके बावजूद आपको हर तरफ से रोल्स मिल रहे हैं, ये मिरेकल ही है। शबाना को लगता था कि मैं कुछ सालों में इंडस्ट्री से बाहर हो जाऊंगा और फिर हमें कहीं और शिफ्ट होना पड़ेगा। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,shabana raza,actress shabana raza,neha,manoj movies,manoj film industry,manoj shabana,kareeb,inspector znede,jugnuma

मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा ने नेहा के नाम से की हैं कुछ फिल्में

उल्लेखनीय है कि मनोज ने साल 2006 में शबाना के साथ शादी की, जिन्हें लोग उनके स्क्रीन नाम नाम नेहा से भी जानते हैं। शबाना ने बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘करीब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद ‘फिजा’ व ‘होगी प्यार की जीत’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। मनोज और शबाना की पहली मुलाकात साल 1998 में ‘सत्या’ के रिलीज होने के तुरंत बाद एक पार्टी में हुई थी।

कई सालों तक एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के बाद साल 2006 में उन्होंने एक निजी समारोह में विवाह किया। आज वे अपनी बेटी एवा नायला के माता-पिता हैं और खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं। बता दें मनोज ‘सत्या’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बागी 2’, ‘नाम शबाना’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग की चमक बिखेर चुके हैं। साथ ही ‘द फैमिली मैन’ उनकी सुपरहिट वेब सीरीज में से एक है। जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह