न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज ने याद किया अपना संघर्ष, मुंबई में कई बार पूरे दिन रहे भूखे, एक्टर को इस मामले में मिला नोटिस

छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। मनोज ने कई फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 11:44:53

2 News : मनोज ने याद किया अपना संघर्ष, मुंबई में कई बार पूरे दिन रहे भूखे, एक्टर को इस मामले में मिला नोटिस

छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। मनोज ने कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। मनोज नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से एक्टिंग की दुनिया में आए थे। इस बीच मनोज ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। बिहार के एक छोटे से गांव से आए मनोज ने हाल ही में मिंट के लिए उद्यमी रितेश अग्रवाल के साथ बातचीत की। मनोज ने कहा कि मैं पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर में छोटे छत वाले कमरों में रहता था, जिसे बरसाती कहते थे।

होने को यह सस्ती थी, लेकिन गर्मियों में वहां बहुत गर्मी और सर्दियों में बहुत ठंड होती थी। यह नरक जैसा था। मैंने चुनौतियों का सामना करना जारी रखा, क्योंकि मैं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अभिनय कर रहा था। थिएटर से मुझे पैसे तो नहीं मिलते थे, लेकिन इससे मैं बिजी रहता था। मैं 18 घंटे काम करता था और मैं कभी भूखा नहीं सोया। इसका श्रेय मेरे दोस्तों को जाता है। अगर मैं दोपहर का खाना भी नहीं खा पाता था, तो मेरे दोस्त अपनी आधी रोटी मेरे साथ खाते थे।

जब मैं बिना पैसे के मुंबई चला गया और ऑडिशन के लिए एक से दूसरे स्टूडियो में भटकने लगा, तो स्थिति और भी गंभीर हो गई। काम की कमी के कारण मुझे खाने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा था। इसके अलावा तमाम संघर्षों से जूझते हुए मैं शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करने लगा। मैं पूरे दिन भूखा रहता था। जब हम काम के लिए प्रोडक्शन वालों के पास जाते तो वे हमें बाहर निकाल देते। इन चुनौतियों के बावजूद मैंने हार नहीं मानी।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,manoj munbai,manoj struggle,manoj movies,manoj notice,uttarakhand,manoj yoga centre,almora

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मनोज बाजपेयी की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर संकट

मनोज बाजपेयी के उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित करोड़ों की संपत्ति पर संकट मंडरा रहा है। प्रशासन ने उन्हें जमीन कानून के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है। उनकी जमीन जब्त की जा सकती है। बता दें कि मनोज ने अल्मोड़ा में योग और मेडिटेशन के नाम पर एक जमीन खरीदी थी लेकिन अभी तक इसका कोई प्रयोग नहीं हुआ है। यह खाली पड़ी है जिसे स्थानीय भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है।

इसके अलावा प्रशासन का कहना कि जमीन की बिक्री या हस्तांतरण से संबंधित कई आवश्यक कागजात और अनुमति प्रक्रियाएं पूरी नहीं की गई हैं। अल्मोड़ा जिले के उपजिलाधिकारी ने भेजे गए नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर भूमि उपयोग संबंधी उल्लंघन पाया गया तो उनकी संपत्ति सरकारी अधिग्रहण के तहत जब्त की जा सकती है। प्रशासन ने मनोज को 15 दिन के अंदर जवाब देने का आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक मनोज ने साल 2021 में लमगड़ा तहसील के कपकोट गांव में 15 नाली जमीन खरीदी थी और कहा था कि यहां योग व मेडिटेशन सेंटर खोला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मनोज ने इस मामले पर कानूनी सलाह ली है और जल्द ही जवाब देने की योजना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री