न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब मानव के चलते खतरे में पड़ गई थी मनोज की जान, एक्टर ने ‘द फैमिली मैन 3’ पर दी यह Update

एक्टर मनोज बाजपेयी (55) ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जान उनके फैंस के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मनोज ने ‘द लल्लनटॉप’ के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 12:49:41

2 News : जब मानव के चलते खतरे में पड़ गई थी मनोज की जान, एक्टर ने ‘द फैमिली मैन 3’ पर दी यह Update

एक्टर मनोज बाजपेयी (55) ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जान उनके फैंस के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मनोज ने ‘द लल्लनटॉप’ के साथ बातचीत में कहा कि फिल्म '1971' की शूटिंग के दौरान 2-3 बार जान पर बन आई थी। सबसे डरावना हादसा तब हुआ, जब हम सभी रवि किशन, मैं, मानव कौल, कुमुद मिश्रा और दीपक डोबरियाल एक जीप में बैठे थे। सीन में जीप को पहाड़ी से उतरते हुए कैमरे के पास आना था, जबकि दाईं तरफ गहरी खाई थी। मानव उस वक्त मस्तीखोर स्वभाव के थे और मुझे चिढ़ाने में मजा लेते थे।

मैंने मानव को समझाया कि रास्ता खतरनाक है, सावधानी से गाड़ी चलाएं। लेकिन उन्होंने मेरी बात मजाक में ले ली। मजाक करते-करते उन्होंने जीप का कंट्रोल खो दिया। गाड़ी खाई की तरफ बढ़ने लगी और हमें लगा कि हमारी जान चली जाएगी। मानव भी डर के मारे सहम गए थे तभी एक बड़े पत्थर से जीप रुक गई। मैंने सबको जीप में शांत रहने को कहा। फिर टीम ने हमें एक-एक कर सावधानी से बाहर निकाला। वो हादसा वाकई जानलेवा था।

मनोज ने हंसते हुए कहा कि अब जब भी मानव मिलते हैं, बस गालियां देता हूं! उल्लेखनीय है कि '1971' अमृत सागर द्वारा निर्देशित और अमृत सागर व पीयूष मिश्रा द्वारा लिखी गई फिल्म है। साल 2007 में आई इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया था। उल्लेखनीय है कि मनोज ने साल 1994 में 'बैंडिट क्वीन' फिल्म से अपने करिअर की शुरुआत की थी। वे 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,manav kaul,actor manav kaul,1971 movie,ravi kishan,the family man 3,family man 3 web series

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘द फैमिली मैन 3’ के एपिसोड की संख्या...

‘द फैमिली मैन’ ओटीटी की सबसे पॉपुलर और हिट वेब सीरीज में से एक है। इसके दोनों सीजन पसंद किए गए। फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोज ने इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर अपडेट दी। मनोज ने कहा कि फिलहाल टीम ‘द फैमिली मैन 3’ के लास्ट सीक्वेंस की शूटिंग कर रही है। ऐसे में प्रोडक्शन फेज दिसंबर में ही खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि एक वेब सीरीज के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन प्रोसेस सबसे ज्यादा टाइम टेकिंग होता है और आम तौर पर इसे पूरा होने में लगभग 9 से 12 महीने लगते हैं।

इस दौरान के टाइम का इस्तेमाल शो को कई भाषाओं में डब करने, सब टाइटल देने, एडिट करने और वर्ल्डवाइड मार्केटिंग स्ट्रेटजी को डवलप करने के लिए किया जाता है। चूंकि इस प्रक्रिया में 2025 में कई महीने लगेंगे। एक लंबा-चौड़ा टाइम होता है। मेरा ख्याल है कि अगली दिवाली के आस-पास आ जानी चाहिए। शो के एपिसोड की संख्या एडिटिंग पूरा होने के बाद तय की जाएगी, लेकिन टीम इस पर तेजी से काम कर रही है। बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज और डीके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री