न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ का ट्रेलर रिलीज, दिव्या-नील की ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर भी हुआ आउट

अभिनेता मनोज बाजपेयी असीम प्रतिभा के धनी माने जाते हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड और छोटी सी जगह पर पले-बढ़े मनोज आज अपनी एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 1:36:50

2 News : मनोज की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ का ट्रेलर रिलीज, दिव्या-नील की ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर भी हुआ आउट

अभिनेता मनोज बाजपेयी असीम प्रतिभा के धनी माने जाते हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड और छोटी सी जगह पर पले-बढ़े मनोज आज अपनी एक्टिंग के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास जगह बना चुके हैं। लोगों को उनका अंदाज बहुत पसंद आता है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। मनोज को चाहने वालों को उनके हर प्रोजेक्ट का इंतजार रहता है। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में मनोज के साथ जिम सर्भ भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आज सोमवार (25 अगस्त) को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया।

इसमें मनोज पुलिस अधिकारी की भूमिका में खूब जंच रहे हैं। ट्रेलर में मनोज, जिम की तलाश में हैं। फिल्म में वह 'स्विमसूट किलर' का किरदार निभाएंगे। 2 मिनट 32 सैकंड के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे एक आम पुलिस अधिकारी, असंभव से दिखने वाले केस को अपनी हिम्मत और जुगाड़ से सुलझाने के प्रयास करता है। ट्रेलर देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म में आपको एक्शन-कॉमेडी दोनों का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म में भालचंद्र कदम, सचिन खेड़ेकर, गिरिजा ओक और हरीश दुधाड़े जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म के डायरेक्टर चिन्मय डी मंडलेकर है, जबकि ओम राउत निर्माता हैं। इस फिल्म का मजा 5 सितंबर से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लिया जा सकेगा। मनोज फिल्म को लेकर कहा कि इसकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह यह है कि वो कभी प्रसिद्धि के पीछे नहीं भागा। वह बस अपना काम कर रहा था, फिर भी उसने सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक को दो बार पकड़ा। उसकी बहादुरी, हास्य और मुंबई का अनोखा अंदाज उसकी यात्रा को वाकई प्रेरणादायक बनाता है।

उनसे मिलना ऐसा लगा जैसे मैं किसी कहानी की किताब में कदम रख रहा हूं, जहां जिंदगीभर की कहानियां हैं। उनका किरदार निभाने से मुझे एक ऐसी दुनिया में गोता लगाने का मौका मिला जो जितनी मनोरंजक है उतनी ही कठिन भी। ट्रेलर तो बस एक झलक है, फिल्म आपको सीधे उसके केंद्र में ले जाती है। मुझे खुशी है कि उनकी कहानी को आखिरकार वह प्रसिद्धि मिल रही है जिसकी वो हकदार हैं।

inspector zende movie,manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,inspector zende trailer,manoj imspector zende,ek chatur naar,ek chatur naar movie,neil nitin mukesh,divya khosla kumar

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी दिव्या और नील की फिल्म ‘एक चतुर नार’

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और एक्टर नील नितिन मुकेश पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर खबरों में हैं। हाल ही फिल्म का नया पोस्टर सामने आया था। इसमें नील हाथ में पिस्तौल लेकर दिव्या के सिर पर तानते नजर आए। दिव्या के हाथ में मोबाइल है, जिसकी स्क्रीन पर रुपए की फोटो दिख रही है। फिल्म कॉमेडी-सस्पेंस से भरपूर है। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत में नदी और नाले किनारे वाली बस्ती दिखाई गई है।

इनमें से दिव्या नाले किनारे से एक गरीब परिवार से हैं और पैसों के लिए हर तरीके का काम कर रही हैं। दूसरी ओर, नील बड़े बिजनेसमैन हैं, जो ‘अभिषेक’ के रोल में नजर आ रहे हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नील का फोन खो जाता है और वो दिव्या को मिलता है, फिर वो उसे ब्लैकमेल करती हैं। फिर कैसे दोनों अपनी-अपनी चतुराई से ये खेल खेलते हैं, ये देखना रोचक होगा।

फिल्म की कहानी पैसे, लालच, चालाकी और धोखाधड़ी जैसे ट्विस्ट से भरी होगी। फिल्म में छाया कदम, सुशांत सिंह, रजनीश दुग्गल, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, हेली दारूवाला, रोज सरदाना और गीता अग्रवाल शर्मा भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया है और यह सिनेमाघरों में 12 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह