न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे पर पंकज त्रिपाठी ने दी डिनर पार्टी, दोस्तों को किया इनवाइट, मनोज बाजपेयी ने यूं जताया आभार

बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी ने रविवार (5 सितंबर) को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पंकज ने अपने दोस्तों को डिनर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 1:35:58

बर्थडे पर पंकज त्रिपाठी ने दी डिनर पार्टी, दोस्तों को किया इनवाइट, मनोज बाजपेयी ने यूं जताया आभार

बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी ने रविवार (5 सितंबर) को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पंकज ने अपने दोस्तों को डिनर पर बुलाया। इसमें पंकज जैसे ही एक और मंझे हुए एक्टर मनोज बाजपेयी भी शामिल हुए। ऐसे में मनोज ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी को लेकर खुशी जाहिर की है। मनोज ने पंकज और उनकी पत्नी मृदुला की होस्टिंग की भी तारीफ की।

डिनर में एक्टर विनीत कुमार भी शामिल हुए। मनोज ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वे पंकज और विनीत के साथ नजर आ रहे हैं। मनोज ने लिखा कि मेरे पुराने सीनियर और दोस्तों विनीत और हमारे प्यारे पंकज के साथ एक शानदार शाम। उनके घर में मछली भात के लिए। पंकज और मृदुला कमाल के होस्ट हैं। फिर जल्दी मिलना होगा मीट भात के लिए।

पंकज ने भी मनोज के लिए जाहिर किया प्यार

पंकज ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा कि आज मन भावन हुआ है, जेठ में सावन हुआ है। (हमारे मनोभाव थे आप दोनों अग्रजों को घर पर देखकर। मनोज बाजपेयी अब अगिला तारीख के प्रतीक्षा में बानी भैया। उल्लेखनीय है कि दोनों कलाकारों का संबंध बिहार से है। वे कई मौकों पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान जाहिर कर चुके हैं। कपिल के शो में तो मनोज को देख पंकज काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने बताया था कि वे मनोज की अदाकारी के कितने बड़े फैन हैं। बॉलीवुड में आमतौर पर जमे-जमाए एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के रिश्तेदारों और मुंबइकर्स की ही धमक देखने को मिलती है। ऐसे में मनोज और पंकज का यह मुकाम हासिल करना तारीफ ए काबिल है।

manoj bajpai,pankaj tripathi,pankaj manoj,vineet pathak,pankaj birthday,pankaj photo,pankaj social media,bollywood news in hindi

पंकज ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा थैंक्स, रन थी पहली फिल्म

पंकज त्रिपाठी को बर्थडे पर पूरे दिन चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से बधाई मिलती रही। फैंस ने उनके दिन को बहुत खास बना दिया। अब पंकज ने एक वीडियो के माध्यम से सभी को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। वीडियो शेयर करते हुए पंकज ने लिखा, "धन्यवाद दोस्तों। बहुत बहुत धन्यवाद। मैं आपका बहुत आभारी हूँ।” इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वे अपने जन्मदिन पर शूटिंग में व्यस्त थे और सभी से इतना प्यार पाकर बहुत कृतज्ञ हैं। उन्होंने कुछ लोगों को रिप्लाई किया लेकिन सभी को रिप्लाई नहीं कर पाए।

उन्होंने बताया कि आज वे जो भी हैं अपने फैंस के प्यार की बदौलत ही हैं। वे हमेशा अपने चाहने वालो को अच्छी फिल्मों और कहानियों के माध्यम से एंटरटेन करते रहेंगे। पंकज ने साल 2004 की शानदार फिल्म रन में एक बहुत छोटे रोल से बॉलीवुड का सफर शुरू किया था। साल 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से उन्हें पहचान मिली। हाल ही वे फिल्म 'मिमी' में नजर आए थे। अब वे '83', 'बच्चन पांडे', 'फुकरे' के थर्ड पार्ट और OMG- ओह माई गॉड 2 में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर