न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मन्नू क्या करेगा ने मचाया धमाल: पहले वीकेंड में ₹4.5 करोड़ की कमाई, व्योम-साची की केमिस्ट्री पर दर्शक फिदा

क्यूरियस आइज़ सिनेमा के बैनर तले बनी इस फिल्म ने जहां एक ओर नए चेहरों को लॉन्च किया है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह भी बना ली है। फिल्म डेब्यू स्टारकास्ट के साथ आई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। शुरुआती वीकेंड में ही फिल्म ने लगभग ₹4.5 करोड़ की कमाई कर ली है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 2:59:17

मन्नू क्या करेगा ने मचाया धमाल: पहले वीकेंड में ₹4.5 करोड़ की कमाई, व्योम-साची की केमिस्ट्री पर दर्शक फिदा

साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मन्नू क्या करेगा ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। क्यूरियस आइज़ सिनेमा के बैनर तले बनी इस फिल्म ने जहां एक ओर नए चेहरों को लॉन्च किया है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह भी बना ली है। व्योम और साची बिंद्रा की फ्रेश केमिस्ट्री, फिल्म की सहज कहानी, गहराई से भरा संगीत और इमोशनल ड्रामा — ये सब मिलकर दर्शकों के लिए एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बन गए हैं।

हालांकि यह फिल्म डेब्यू स्टारकास्ट के साथ आई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। शुरुआती वीकेंड में ही फिल्म ने लगभग ₹4.5 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा न सिर्फ एक बेहतरीन शुरुआत का संकेत है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि वर्ड-ऑफ़-माउथ और सोशल मीडिया पर मिली पॉजिटिव चर्चा का असर सीधा थिएटर्स में दिखाई दे रहा है। हर गुजरते दिन के साथ दर्शकों की संख्या में इज़ाफा देखा गया है, जो फिल्म की पकड़ को दर्शाता है।

अगर यही रफ्तार बनी रही, तो मन्नू क्या करेगा उन गिनी-चुनी फिल्मों में शामिल हो सकती है जिन्होंने डेब्यू कलाकारों के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है। यह न सिर्फ व्योम और साची बिंद्रा के लिए एक मजबूत लॉन्चिंग पैड साबित हो रहा है, बल्कि क्यूरियस आइज़ सिनेमा के लिए भी एक उल्लेखनीय मील का पत्थर बन सकता है। फिल्म का निर्देशन किया है एस. संजय त्रिपाठी ने, और इसके निर्माता हैं शरद मेहरा।

इस फ्रेश जोड़ी के साथ फिल्म में कई अनुभवी कलाकारों का साथ भी देखने को मिला है, जिनमें शामिल हैं विनय पाठक, कुमुद मिश्रा, राजेश कुमार और चारु शंकर। ये सभी अपने सधे हुए अभिनय से कहानी को और भी मजबूती देते हैं। फिल्म का संगीत भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है, जिसे कंपोज किया है म्यूज़िक इंडस्ट्री के दिग्गज ललित पंडित ने। उनके संगीत ने कहानी में भावनाओं की गहराई और रोमैंस को बेहतरीन ढंग से उभारा है।

कुल मिलाकर, मन्नू क्या करेगा न सिर्फ एक दिलचस्प फिल्म है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है कि अच्छी कहानी, नया टैलेंट और सच्ची मेहनत के साथ दर्शकों का दिल जीता जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह