न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनित ने किया शो को अलविदा, अल्लु अर्जुन ने बुर्ज खलीफा पर मनाया बेटी का बर्थडे, धर्मेन्द्र-सलमान की खबर भी पढ़ें

जी टीवी पर आने वाला सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ लोग शुरू से ही पसंद कर रहे हैं। शो टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते टॉप 10 में शुमार रहता है। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 2:26:39

मनित ने किया शो को अलविदा, अल्लु अर्जुन ने बुर्ज खलीफा पर मनाया बेटी का बर्थडे, धर्मेन्द्र-सलमान की खबर भी पढ़ें

जी टीवी पर आने वाला सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ लोग शुरू से ही पसंद कर रहे हैं। शो टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते टॉप 10 में शुमार रहता है। इसमें पिछले चार साल से ऋषभ लूथरा का किरदार निभा रहे एक्टर मनित जौरा ने शो को अलविदा कह दिया है। मनित ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि इस साल जून में ‘प्रेम बंधन’ के खत्म हो जाने के बाद मैं यह सोचकर इस शो में पूरी तरह से शामिल हो गया था कि अब और अच्छा कुछ करेंगे लेकिन धीरे-धीरे लगने लगा कि मैंने इस कैरेक्टर को अपना सबकुछ दे दिया है।

मैंने शो छोड़ने से पहले बिल्कुल विचार नहीं किया और ये अचानक लिया गया फैसला था। हाल ही में मैंने शो में 20 मिनट लंबा सीक्वेंस शूट किया और उसी दौरान लगा कि अब इस सफर को खत्म करने का वक्त आ गया है। शो के निर्देशक ने मेरे फैसले पर हैरानी जताई और कहा कि ‘कुंडली भाग्य’ तुम्हारे बिना अधूरा है। मनित ने आगे की प्लानिंग के बारे में कहा कि आजकल बहुत अच्छा काम हो रहा है और वे जल्द ही कुछ अच्छा साइन करेंगे।

manit joura,allu arjun,dharmendra,Salman Khan,kundali bhagya,bollywood news in hindi

अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा हुई पांच साल की

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बेटी अल्लू अरहा का बर्थडे बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके लिए अल्लू ने मोटी रकम खर्च की। अर्जुन और स्नेहा की बेटी अरहा पांच साल की हो गई है। इस खास मौके पर अर्जुन ने उनके लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। अर्जुन ने इस खास दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की। अरहा के बर्थडे को स्टार माता-पिता ने दुबई के बुर्ज खलीफा में सेलिब्रेट किया। जन्मदिन का केक बेहद खास था। इस पर अरहा की प्यारी फोटो छपी हुई थी। अर्जुन ने बर्थडे की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा, हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस।

मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं चिन्ना बेबी। आशा करता हूं कि ये साल बहुत सारे रंग, ड्राइंग और यात्रा से भरा हो। 19 जुलाई को अर्जुन ने अरहा की फिल्मों में एंट्री को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि अर्जुन के एक बेटा भी है, जो अरहा से बड़ा है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों फिल्म स्टार्स अपने बच्चों का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाते हैं। हाल ही ऐश्वर्या राय व अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या का 10वां जन्मदिन मालदीव में मनाया था।

manit joura,allu arjun,dharmendra,Salman Khan,kundali bhagya,bollywood news in hindi

धर्मेन्द्र ने सलमान खान पर फिर लुटाया प्यार

धर्मेन्द्र ने कई सालों तक अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया। 86 वर्षीय धर्मेन्द्र जितने खूबसूरत दिखते थे, उतनी ही उनकी फिटनेस भी कमाल की थी। इसीलिए उन्हें हीमैन की उपाधि मिल गई। धर्मेन्द्र ने जहां अकेले दम पर कई फिल्में हिट कराई, वहीं वे मल्टीस्टारर फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। धर्मेन्द्र आज भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटे सनी देओल के साथ हिमाचल प्रदेश की सैर की थी, जिसकी फोटो व वीडियो शेयर कर फैंस को अपने बारे में अपडेट दी। अब उन्होंने बुधवार को एक पोस्ट शेयर कर अपने पसंदीदा हीरो सलमान खान पर फिर से जमकर प्यार बरसाया है। धर्मेन्द्र ने पोस्ट में सलमान के साथ की 'बिग बॉस 14' फिनाले की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है।

साथ ही उन्होंने सलमान को उनकी लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद दिया है। धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा, "इजहार ए चाहत...रोके नहीं बनता…….सलमान, तेरे प्यार को जी जान से प्यार। जीतो रहो।" उल्लेखनीय है कि सलमान भी धर्मेन्द्र से बहुत प्यार करते हैं और वे उनके बहुत बड़े फैन हैं। हाल ही में रणवीर सिंह के शो 'द बिग पिक्चर' में सलमान ने धर्मेन्द्र को अपना आदर्श बताया था। सलमान की तारीफ पर धर्मेन्द्र ने उनका आभार जताते हुए उनकी खूब सराहना कर शुभकामनाएं दी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर