न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनीषा रानी ने जीती ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी, मिली इतनी इनामी राशि, जीत के बाद कही ये बातें

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन की ट्रॉफी वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वालीं बिहार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 10:57:39

मनीषा रानी ने जीती ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी, मिली इतनी इनामी राशि, जीत के बाद कही ये बातें

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन की ट्रॉफी वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वालीं बिहार की कंटेस्टेंट मनीषा रानी (26) ने चूमी। शनिवार (2 मार्च) रात इसके ग्रैंड फिनाले का टेलीकास्ट हुआ। हालांकि 2-4 दिन पहले ही मीडिया रिपोर्टों में विजेता के रूप में मनीषा के नाम पर मोहर लगा दी गई थी। तब मनीषा के फोटो और वीडियो वायरल हो गए थे। इसका कारण ये है कि शो की रिकॉर्डिंग पहले ही हो जाती है।

मनीषा ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में भी हिस्सा लिया था। मनीषा को इनामी राशि के रूप में 30 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला, जबकि उनके कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को 10 लाख रुपए दिए गए। मनीषा और आशुतोष को अब यस द्वीप, अबू धाबी के टूर पर भी जाने का मौका मिलेगा। फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट के बीच जबरदस्त कंपीटिशन देखने को मिला।

फाइनल में मनीषा के साथ मशहूर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम, 'इंडियन आइडल 5' के विजेता श्रीराम चंद्रा, अभिनेता अद्रिजा सिन्हा और सोशल मीडिया इंफ्लयूएंसर व क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी चुनौती पेश की। फिनाले में 'मर्डर मुबारक' की एक्ट्रेस सारा अली खान, विजय वर्मा और संजय कपूर भी शामिल हुए। बता दें कि शो के जज एक्टर अरशद वारसी, कोरियोग्राफर फराह खान और मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा थे। मनीषा अपने डांस मूव्स से ऑडिएंस और सभी जज को प्रभावित करने में सफल रहीं।

शो में हिस्सा लेना ही शाहरुख से ‘मन्नत’ में मिलने का सपना देखना जैसा था : मनीषा

शो जीतने के बाद मनीषा ने कहा कि एक आम व्यक्ति के रूप में 'झलक दिखला जा' देखकर मैं अक्सर इसमें भाग लेने के बारे में कल्पना करती थीं। यह शाहरुख खान से उनके बंगले 'मन्नत' में मिलने का सपना देखने जैसा था। मुंगेर से मुंबई तक का सफर चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प दोनों रहा है। 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में मनीषा ने कहा कि अब जब मैं ट्रॉफी के साथ बिहार वापस जाऊंगी, तो मैं चाहती हूं कि वे सभी लड़कियां जो कुछ बड़ा करने की इच्छा रखती हैं, वे मेरी कहानी से प्रेरित हों।

मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं कड़ी मेहनत और दर्शकों के समर्थन के कारण जीतूंगी, लेकिन हमेशा एक प्रतिशत डर था कि अगर मैं नहीं जीती तो क्या होगा। लोग अक्सर कहते हैं कि जो लोग शुरू से ही किसी शो का हिस्सा होते हैं, वे जीतने के हकदार होते हैं।

वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी आम तौर पर जीत नहीं पाते, क्योंकि उन्हें खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। इसमें दोगुनी मेहनत लगती है। मैंने भी ढाई महीने तक कड़ी मेहनत की। मैं हमेशा एक डांसर बनना चाहती थी। घर से भागे, कोलकाता गए, डांस के लिए इतना स्ट्रगल किया, जैसे-तैसे रहे, 500 रुपए में बैकग्राउंड डांस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम