न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट पर आई यह अपडेट, फाल्गुनी ने बताया क्यों नहीं की अब तक शादी

साल 2022 की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के दूसरे पार्ट 'कांतारा चैप्टर 1' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 11:54:44

2 News : ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट पर आई यह अपडेट, फाल्गुनी ने बताया क्यों नहीं की अब तक शादी

साल 2022 की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के दूसरे पार्ट 'कांतारा चैप्टर 1' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अगले साल गर्मी में रिलीज किया जाएगा। ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म पिछले साल फ्लोर पर आ गई थी और इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके पोस्टर, प्रोमो अक्टूबर से शुरू कर दिए जाएंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के आउटडोर पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब करीब 15-20 दिन की इनडोर शूटिंग बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स ने इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है। यह पहले पार्ट की तुलना में बड़ी फिल्म है। इसमें कहानी के मायथोलॉजिकल एलिमेंट को शामिल किया गया है। यह बड़े पर्दे के लिए एक सच्चा तमाशा साबित होने जा रही है।

यह बड़े बजट की विजुअल फिल्म है और मेकर्स सही VFX के लिए ढेर सारा वक्त ले रहे हैं। फिल्म का ज्यादातर पार्ट शूट हो चुका है, लेकिन टीम पोस्ट प्रोडक्शन और VFX के मामले में कोई समझौता नहीं कर रही है। वे ऐसा प्रोडक्शन देना चाहते हैं, जो पहले पार्ट के मुकाबले 10 पायदान ऊपर हो।

बता दें कि 'कांतारा' 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। कन्नड़, तमिल और तेलुगु में जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद फिल्म को हिंदी में डब किया गया और इसके हिंदी वर्जन ने 84.77 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 407.82 करोड़ रुपए रही। खास बात ये है कि फिल्म का निर्माण सिर्फ 16 करोड़ रुपए में हुआ था।

kantara chapter 1,kantara chapter 1 movie,rishabh shetty,kantara,kantara release date,falguni pathak,singer falguni pathak,karishma tanna

‘गरबा क्वीन’ के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक ने करिश्मा तन्ना के शो में दिए जवाब

सिंगर फाल्गुनी पाठक (55) को ‘गरबा क्वीन’ कहा जाता है। उनके गाने भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब बजाए जाते हैं। फाल्गुनी हाल ही में मशहूर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के चैट शो में पहुंचीं जहां उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। जब करिश्मा ने फाल्गुनी से अब तक शादी नहीं करने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने दिलचस्प अंदाज में कहा कि मेरा लगन हुआ है लेकिन संगीत के साथ।

मेरे लिए हमेशा से संगीत ही सबकुछ रहा है। मैं आज तक संगीत के अलावा और किसी चीज के बारे में सोच ही नहीं पाई। मैं बचपन में ही संगीत से जुड़ गई थी और जिंदगीभर संगीत ही मेरे लिए सबकुछ रहेगा। मेरा ख्याल रखने के लिए मेरे माता-पिता और मैं खुद हूं इसलिए मुझे किसी और आदमी की जरूरत नहीं है।

बता दें साल 1998 में फाल्गुनी का पहला एल्बम 'याद पिया की आने लगी' रिलीज हुआ। अगले साल ‘मैंने पायल है छनकाई’ आया। ये दोनों गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं और हर पार्टी की शान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका