न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फराह-साजिद की मां मेनका ईरानी का निधन, 2 हफ्ते पहले ही किया था बर्थडे सेलिब्रेट, अंतिम दर्शन करने पहुंचे दिग्गज

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान की मां मेनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 6:58:52

फराह-साजिद की मां मेनका ईरानी का निधन, 2 हफ्ते पहले ही किया था बर्थडे सेलिब्रेट, अंतिम दर्शन करने पहुंचे दिग्गज

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया। वह 79 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मेनका ने आज शुक्रवार (26 जुलाई) को मुंबई में अंतिम सांस ली। उनका नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह घर आ गई थीं, लेकिन उनकी तबीयत वापस बिगड़ गई। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।

फराह ने दो हफ्ते पहले ही मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। तब फराह ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी और बताया कि कैसे कई सर्जरी के बाद भी वह बहादुर बनी हुई हैं। फराह ने लिखा, “हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं...खासकर मैं! पिछले महीने मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं अपनी मां से कितना प्यार करती हूं..वह सबसे मजबूत, सबसे बहादुर व्यक्ति हैं।

कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अब तक बना हुआ है। जन्मदिन मुबारक हो मां! आज घर वापस आने के लिए अच्छा दिन है। मैं तुम्हारे इतना मजबूत होने का इंतजार नहीं कर सकती कि तुम मुझसे फिर से लड़ना शुरू कर सको। आई लव यू।” साजिद ने भी फोटो शेयर कर मां को बर्थडे विश किया था।

farah khan,choreographer farah khan,sajid khan,menaka irani,menaka death,menaka passes away,salim khan,kamran khan,honey irani,javed akhtar,daist irani

सलमान के पिता सलीम खान सहित ये सितारे पहुंचे फराह के घर

मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स फराह के घर उनकी मां के अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसमें सलमान खान के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान, एक्टर फरदीन खान, एक्ट्रेस नीलम कोठारी, सुहैल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह, शिल्पा शेट्‌टी और रानी मुखर्जी कोरियोग्राफर के घर पहुंच चुकी हैं। टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल को भी फराह के घर मायूस देखा गया। बिग बॉस कंटेस्टेंट शिव ठाकरे, एक्टर संजय कपूर भी यहां पहुंच चुके हैं।

बता दें कि मेनका ने साल 1963 में आई फिल्म 'बचपन' में बतौर एक्ट्रेस काम किया था। इस फिल्म में सलीम खान भी नजर आए थे। मेनका की शादी फिल्म प्रोड्यूसर कामरान खान से हुई थी। कामरान को शराब की लत थी, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया था। इसके बाद फराह व व साजिद को मां ने ही संभाला। मेनका एक्ट्रेस डेजी ईरानी शुक्ला और हनी ईरानी की बड़ी बहन हैं। डेजी 1950 और 60 के दशक की मशहूर बाल कलाकार थीं। हनी की शादी गीतकार जावेद अख्तर से हुई थी, जिनके बेटा फरहान और बेटी जोया अख्तर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री