न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की दूसरी बैचलरेट पार्टी की दिलकश तस्वीरें, फैंस हुए फिदा, एक्ट्रेस ने पूछा यह सवाल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। सोनाक्षी इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 11:09:45

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की दूसरी बैचलरेट पार्टी की दिलकश तस्वीरें, फैंस हुए फिदा, एक्ट्रेस ने पूछा यह सवाल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। सोनाक्षी इन दिनों काफी खुश नजर आ रही हैं। शादी के बाद से ही सोनाक्षी शादी और उससे जुड़े फंक्शन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती आ रही हैं। शुक्रवार (26 जुलाई) को सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैचलरेट पार्टी के आउटफिट की तस्वीरें शेयर की हैं। इनसे अंदाजा लग रहा है कि पार्टी काफी अलग अंदाज में मनाई गई होगी।

सोनाक्षी ने कुल 8 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनाक्षी ने पूरी आस्तीन वाला आइवरी कलर का अनारकली सूट पहना और साथ में पिंक और यैलो कलर का दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही उन्होंने बड़े इयररिंग्स और मांग टीका पहना हुआ है, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। उनके बालों को चोटी में बांधा गया है। सोनाक्षी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मानो या ना मानो…एक और थ्रोबैक मेरी बैचलरेट से…क्या आप थीम गेस कर सकते हैं।” फैंस ने सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया है।

अभिनेत्री की अदाओं पर फैंस का दिल अटक गया है। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी ने 17 जून को अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की थी, जिसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से लेकर जहीर की बहन सनम रतानसी तक कई लोग शामिल हुए थे। ब्लैक कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस में सोनाक्षी बहुत ग्लैमरस लग रही थीं।

तब उन्होंने फोटोशूट के कैप्शन में लिखा था, 'मैं एक शांत बैचलरेट पार्टी चाहती थी, लेकिन लड़कियों ने मुझे ड्रेस अप करने और पूरी रात डांस करने के लिए मजबूर कर दिया!!! हालांकि, मैं कोई शिकायत नहीं कर रही हूं।” हालांकि सोनाक्षी ने अब जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह दूसरी बैचलरेट पार्टी की हैं, जो ग्लैमर नहीं बल्कि शाही थीम पर आधारित हैं।

23 जून को हुई थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक्ट्रेस के घर रजिस्टर्ड शादी की। इसके बाद उसी दिन एक होटल में रिसेप्शन पार्टी थ्रो की, जिसमें तमाम दिग्गज सितारे दिखे। सोनाक्षी ने हाल ही शादी का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भावुक नजर आ रही थीं। पूर्व में सोनाक्षी की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं कि उससे उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा नाराज हैं।

हालांकि दोनों ने बाद में साफ कर दिया कि उनके बीच कोई परेशानी नहीं है और वे पूरी तरह से खुश हैं। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल चुरा लिया था। हाल ही में जी5 पर सोनाक्षी की हॉरर फिल्म 'काकुड़ा' रिलीज हुई जिसमें रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी लीड रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री