न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गोली’ ने छोड़ा TMKOC, जारी किया गया यह वीडियो, दिलीप कुमार का बंगला 172 करोड़ में बिका

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। हालांकि शो काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 7:50:48

2 News : ‘गोली’ ने छोड़ा TMKOC, जारी किया गया यह वीडियो, दिलीप कुमार का बंगला 172 करोड़ में बिका

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। हालांकि शो काफी बदल चुका है। कई पुराने एक्टर्स इस शो को छोड़ चुके हैं। अब इसमें ‘गोली’ का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह ने भी इसे अलविदा कह दिया है। कुश के शो छोड़ने के बारे में मेकर्स ने एक वीडियो जारी करके बताया है। वीडियो में एक नए एक्टर की भी झलक दिखाई गई, जो अब कुश की जगह लेगा और ‘गोली’ का किरदार निभाएगा।

शो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुश कहते हैं, “जब शो शुरू हुआ था, जब हम और आप मिले थे, तब मैं काफी छोटा था। आप सभी ने मुझे ढेर सारा प्यार दिया है और उतना ही प्यार मुझे इस परिवार (गोकुलधाम) ने भी दिया है। मैंने यहां कई सारी मेमोरी बनाई हैं। मैंने यहां काफी एंजॉय किया है। मैंने यहां अपना बचपन गुजारा है और सबसे जरूरी मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा शो के क्रिएटर असित मोदी जी का। उन्होंने मेरे ऊपर काफी भरोसा किया, मेरे कैरेक्टर को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे इंस्पायर किया। उनके भरोसे की वजह से कुश गोली बना।

मैं आप सभी से ये वादा करता हूं कि मैं आप सभी को गर्व महसूस करवाऊंगा। शो के सेट पर कुश को शानदार फेयरवेल दिया गया। इस दौरान प्रोड्यूसर असित मोदी ने कुश की तारीफ की। सूत्रों की मानें तो कुश पढ़ाई के लिए शो से अलग हुए हैं। ये उनका पहला शो था। बता दें कुश से पहले दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री, मोनिका भदौरिया समेत और भी कई कलाकार इस शो को छोड़ चुके हैं।

kush shah,actor kush shah,goli,taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,dilip kumar,actor dilip kumar,dilip kumar bungalow,saira banu

दिलीप कुमार का मुंबई के पाली हिल स्थित बंगला बिका

ट्रेजेडी किंग के रूप में मशहूर दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार भले ही आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे लोगों के दिलो-दिमाग में बसे हुए हैं। उनकी शानदार अदाकारी भुलाए नहीं भूली जा सकती। उनके खाते में कई यादगार फिल्में हैं। अब उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई है। दरअसल दिलीप कुमार का मुंबई के पाली हिल स्थित बंगला बिक गया है। इस बंगले को एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने खरीदा है। यह 172 करोड़ रुपए में बिका। बंगला एक सी-व्यू बिल्डिंग है, जिसमें कंपनी ने दिलीप कुमार का ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट खरीदा है।

पिछले साल इस बंगले को गिराकर लग्जरी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की बात सामने आई थी जो अभी पूरा नहीं हुआ है। ये बंगला 71 साल पुराना है जिसे दिलीप कुमार ने साल 1953 में अब्दुल लतीफ नामक शख्स से खरीदा था। ये अपार्टमेंट बिल्डिंग की 9वीं, 10वीं और 11वीं मंजिल पर स्थित है। इसका कार्पेट एरिया 9527 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसे 1.81 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से बेचा गया है।

इसके लिए कपंनी ने स्टांप फीस 9.3 करोड़ रुपए और रजिस्ट्रेशन फीस 30000 रुपए चुकाई है। इस अपार्टमेंट में 4-5 बीएचके लक्जरी अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। साथ ही दिलीप कुमार को समर्पित एक म्यूजियम होगा। 2,000 वर्ग फुट के संग्रहालय का संचालन एक्टर की पत्नी गुजरे जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस सायरा बानो की देखरेख में किया जाएगा। दिलीप ने साल 2021 में 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री