न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका-अर्जुन एयरपोर्ट पर दिखे तो पैचअप की अटकलें, उर्फी ने अश्लील मैसेज मिलने पर इन्हें लगाई फटकार

पिछले कई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने खुलकर कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 8:35:10

2 News : मलाइका-अर्जुन एयरपोर्ट पर दिखे तो पैचअप की अटकलें, उर्फी ने अश्लील मैसेज मिलने पर इन्हें लगाई फटकार

पिछले कई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच मलाइका और अर्जन को मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर से अटकलें लगाई जाने लगी हैं। फैंस को लग रहा है कि दोनों का पैचअप हो गया है। अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने लुक को मैचिंग कैप से कंप्लीट किया।

दूसरी तरफ मलाइका ने लुक को नेवी ब्लू ब्लेजर, ग्रे पैंट, मैचिंग एक्सेसरीज और स्टाइलिश ग्रीन बैग से पूरा किया। इससे पहले आज शुक्रवार सुबह मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट शेयर किया था। इसमें लिखा था, “हर मुस्कुराहट, हर प्यारा शब्द, दयालुता से भरे हर काम का प्रतिबिंब होता है आपकी आत्मा की खूबसूरती। हैपी मॉर्निंग।” उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मलाइका अकेली ही स्पेन के मैरबेला में वेकेशन बिताने के लिए गई थीं। एक फोटो में मलाइका मिस्ट्रीमैन के साथ दिखी थीं।

इससे पहले अर्जुन ने भी आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर कीं। इनमें एक्सरसाइज, स्विमिंग, फूड और नेचर जैसी खूबसूरत चीजों की झलक देखने को मिल रही है। पहली तस्वीर में अर्जुन बारिश के बीच तैरते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सलाद और चावल से भरी एक प्लेट है। फिर एक और तस्वीर में अर्जुन जिम में वर्कआउट कर रहे हैं। लास्ट फोटो में अर्जुन एक ऑल-ब्लैक आउटफिट में सोफे पर बैठे हुए हैं। अर्जुन ने कैप्शन लिखा, “काम और खेल में खो गया हूं।”

बता दें मलाइका और अर्जुन साल 2018 में रिलेशनशिप आए थे। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी बात नहीं की, लेकिन वे अक्सर इंस्टाग्राम पर एक साथ फोटो शेयर करते और साथ छुट्टियां मनाते पोस्ट शेयर करते थे। अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मलाइका सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान के साथ शादीशुदा रिश्ते में थीं। साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान हैं।

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला की ली क्लास

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनका बिंदास और बेबाक अंदाज उन्हें हमेशा चर्चाओं में रखता है। वह अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अब उर्फी ने फैशन कमेंटेटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला को इंस्टाग्राम पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजने के लिए फटकार लगाई है। दरअसल गुरुवार (25 जुलाई) को उर्फी ने अपने एक वीडियो के नीचे दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

उर्फी ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। पोस्ट करने के कुछ मिनट बाद सूफी ने अश्लील कमेंट के साथ इसका जवाब दिया। इस पर उर्फी ने सूफी की चैट का स्क्रीनशॉट लिया और उनके अकाउंट को रिपोर्ट कर दिया। इसके बाद उर्फी ने एक और स्टोरी डाली उसमें लिखा, “तो वह शायद यह जवाब अपने किसी दोस्त को भेज रहा था, गलती से मुझे ही भेज दिया! दुर्भाग्य से मैं उस समय ऑनलाइन थी और मैंने तुरंत स्क्रीनशॉट ले लिया। कोई आईडी हैक नहीं हुई है इसकी, 2 मिनट में आईडी वापस मिल गई।”

हालांकि उर्फी ने अपनी दोनों स्टोरी को बाद में डिलीट कर दिया। इधर सूफी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाली। इसमें सूफी ने उर्फी के साथ चैट की स्क्रीनशॉट डाल लिखा, “मैंने उन्हें मैसेज किया है मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैं किसी को भी ऐसा मैसेज नहीं भेजूंगा।” उनके मैसेज से लग रहा है कि वो ऐसा कह रहे हैं कि किसी और ने उनके अकाउंट से गंदा मैसेज भेजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क