न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरीश पुरी से तुलना पर ऐसा बोले ‘गदर 2’ के विलेन मनीष वाधवा, ‘द आर्चीज’ में ऐसी दिखेंगी सुहाना-खुशी

ज्यों-ज्यों ‘गदर 2’ फिल्म रिलीज होने के दिन करीब आ रहे हैं, त्यों-त्यों फैंस में इसको लेकर दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। इसकी जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 7:55:22

अमरीश पुरी से तुलना पर ऐसा बोले ‘गदर 2’ के विलेन मनीष वाधवा, ‘द आर्चीज’ में ऐसी दिखेंगी सुहाना-खुशी

ज्यों-ज्यों ‘गदर 2’ फिल्म रिलीज होने के दिन करीब आ रहे हैं, त्यों-त्यों फैंस में इसको लेकर दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है। वैसे तो फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा सनी देओल और अमीषा पटेल को लेकर हो रही है, लेकिन एक और किरदार है जिस पर सबकी नजर है। जैसा कि सबको पता है कि ‘गदर’ में अमीषा के पिता के किरदार में अमरीश पुरी ने नेगेटिव रोल को जबरदस्त तरीके से अंजाम दिया था, लेकिन अब यह दिग्गज कलाकार इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में ‘गदर 2’ में मनीष वाधवा ने उनकी जगह ली है।

जब से मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से मनीष लाइमलाइट में आ गए हैं। उनका खूंखार अंदाज काबिले तारीफ है। मनीष ने आज तक से खास बातचीत में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। मनीष ने कहा कि वे एक्साइटेड होने के साथ नर्वस भी हैं क्योंकि लोग फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी तुलना अमरीश पुरी से करने वाले हैं। उन्होंने ‘गदर’ में विलेन के किरदार को अमर कर दिया था। मैं ये तुलना बिल्कुल भी नहीं चाहता हूं।

तुलना बराबर वालों के बीच होती है। मेरी औकात और मेरा काम उनके लेवल को छू नहीं सकता। जब से गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोग मुझे इंस्टाग्राम पर ढूंढ-ढूंढकर मैसेज कर रहे हैं। यहां तक की पाकिस्तान से भी प्यार भरे मैसेज आ रहे हैं। लोग एक विलेन को लव यू सर लिख रहे हैं। मनीष ‘चाणक्य’ सीरियल और ‘पठान’ मूवी में खास किरदार निभा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

gadar 2,manish wadhwa,amrish puri,the archies web series,khushi kapoor,suhana khan,sunny deol

‘द आर्चीज’ सीरीज से डेब्यू कर रहे हैं कई स्टारकिड्स

बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स एक ही फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा, बोनी कपूर व श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी को मिलाकर 7 कलाकार डेब्यू करेंगे। शनिवार को डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म के सभी लीड किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर और वीडियो रिलीज किए। सुहाना, खुशी, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अगस्त्य नंदा व युवराज मेंदा जिस नाम से रोल करेंगे वह सामने आ चुका है।

जोया और नेटफ्लिक्स धीरे-धीरे सभी कलाकारों के नाम से पर्दा हटा रहे हैं। सबसे पहले अगस्त्य के किरदार से पर्दा हटाया गया। अगस्त्य को आर्चीज एंड्र्यूस के रोल में देखा जाएगा। इसी तरह डॉट को ‘एथल मुग्स’, मिहिर आहूजा को ‘जगहैड जोन्स’, युवराज मेंदा को ‘डिल्टन डोले’, सुहाना को ‘वेरोनिका लॉज’ तथा खुशी कपूर को ‘रॉनी’ का रोल करने का मौका मिलेगा। यह सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका