न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति की चौथी पुण्यतिथि पर मंदिरा ने ऐसे किया याद, प्रेग्नेंसी को लेकर जारी अफवाहों पर बोलीं सोनाक्षी

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की आज सोमवार (30 जून) को चौथी पुण्यतिथि है। इस दौरान मंदिरा ने बेहद भावुक पोस्ट की है। मंदिरा ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 2:11:39

2 News : पति की चौथी पुण्यतिथि पर मंदिरा ने ऐसे किया याद, प्रेग्नेंसी को लेकर जारी अफवाहों पर बोलीं सोनाक्षी

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की आज सोमवार (30 जून) को चौथी पुण्यतिथि है। इस दौरान मंदिरा ने बेहद भावुक पोस्ट की है। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसमें उनके साथ राज हैं। राज चश्मा और कैप लगाए हुए मुस्कुरा रहे हैं। मंदिरा ने हरे रंग की ड्रेस पहनी है और चश्मा लगाया है। मंदिरा ने कैप्शन में लिखा, “4 साल हो गए जब तुम हमें छोड़कर गए। तुम्हारी बहुत याद आती है।” मंदिरा की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कमेंट किया है। अभिनेत्री मौनी रॉय व सागरिका घाटगे ने लाल दिल वाली इमोजी शेयर की है। बता दें राज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

मंदिरा और राज ने साल 1999 में शादी की थी। मंदिरा ने साल 2011 में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वीर रखा। साल 2020 में कपल ने 4 साल की तारा को गोद लिया था। उल्लेखनीय है कि राज मशहूर फिल्ममेकर थे। उन्होंने ‘प्यार में कभी-कभी’ और ‘शादी के लड्डू’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। मंदिरा अक्सर राज के साथ पुरानी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर तस्वीर शेयर करने के साथ मंदिरा ने बताया था कि वह राज से बहुत प्रेम करती हैं और वे हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे।

मंदिरा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित टीवी शो ‘शांति’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 1994 में शुरू हुए इस टीवी शो में शानदार काम कर वह घर-घर मशहूर हो गईं। इसके बाद वह ‘दुश्मन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ जैसे लोकप्रिय सीरियल में भी दिखीं। मंदिरा ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘बादल’, ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘साहो’ सहित कई फिल्मों में नजर आई हैं। साल 2023 में उन्हें वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में देखा गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान जैसे कलाकार भी थे।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, अब मैं इन सब बातों पर ध्यान देना छोड़ चुकी हूं

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 23 जून को एक साल हो चुका है। यह शादी काफी सुर्खियों में रही और इसका मुख्य कारण था इंटर-रिलीजन मैरिज होना। ऐसे में शादी के बाद भी लंबे समय तक कपल को ट्रॉल किया गया। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया यूजर्स सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे हैं। सोनाक्षी कहीं भी दिखती हैं तो उन्हें लगता है कि उनके बेबी बंप है यानी वह जल्द ही खुशखबरी देंगी। सोनाक्षी भी जब-तब फोटो-वीडियो शेयर करती हैं तो फैंस की नजरें बेबी बंप ढूंढती नजर आती है।

अब सोनाक्षी ने इस मामले में खुलकर बात की है। सोनाक्षी ने कहा कि लोगों को बस बात करने का मौका चाहिए होता है। अगर मैं कहूं कि मैंने सफेद कपड़े पहने हैं, तो कोई कह देगा नहीं, ये तो काले हैं। लोगों को किसी ना किसी बात से दिक्कत होती ही है। अब मैं इन सब बातों पर ध्यान देना छोड़ चुकी हूं। जब मैं शूट पर नहीं होती, तो अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश और शांत रहती हूं। इसलिए जब ऐसी बातें होती हैं, तो मैं अब उन्हें बेहतर तरीके से संभाल पाती हूं।

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी हॉरर मूवी निकिता रॉय बिल्कुल लास्ट टाइम पर आगे खिसका दी गई। फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसी दिन काजोल की हॉरर मूवी ‘मां’ और अक्षय कुमार की ‘कन्नप्पा’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। ऐसे में इनसे क्लैश से बचने के लिए अब यह मूवी 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल