न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को लगा यह उनकी आखिरी धड़कन, दी हेल्थ अपडेट, इस हस्ती ने खरीदी 12.45 करोड़ की गाड़ी

एक्ट्रेस मंदाना करीमी (37) कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हो गई थीं क्योंकि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मंदाना ने अब सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 8:57:54

2 News : इस एक्ट्रेस को लगा यह उनकी आखिरी धड़कन, दी हेल्थ अपडेट, इस हस्ती ने खरीदी 12.45 करोड़ की गाड़ी

एक्ट्रेस मंदाना करीमी (37) कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हो गई थीं क्योंकि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मंदाना ने अब सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। मंदाना ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें लगा कि अब उनका आखिरी समय आ गया है, लेकिन अब वो ठीक हो गई हैं। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके टेस्ट होने से तबीयत ठीक होने तक की स्थिति दिख रही है। मंदाना ने लिखा, “मैंने कई दिनों तक डायरेक्ट फ्लाइट ली, बिजी शेड्यूल रहा और लेट नाइट काम किया, मीटिंग हुईं, अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही थी।

द बॉस लेडी की एनर्जी असल थी, लेकिन इस फ्राइडे को, मेरी बॉडी ने कहा, आज नहीं। जिसे मैंने सोचा था कि यह मेरी आखिरी धड़कन थी, वो थकावट, डिहाइड्रेशन और तनाव के रूप में सामने आई, काफी डरावनी थी। कई दिनों के टेस्ट, स्कैन और सांस रोकने के बाद, मुझे सबसे अच्छी खबर मिली। मेरा दिल मजबूत है। मेरा शरीर ठीक है लेकिन सच तो ये है कि मैं काम के लिए अभी तैयार नहीं हूं। मैंने अपने दिल के ईसीओ को देखकर, खुद को बिना थैंक्यू कहे रोक नहीं पाई। मुझे थामे रहने के लिए थैंक्यू, जब मैंने अपने दिल का ख्याल नहीं रखा तब तुमने रखा उसके लिए थैंक्यू। जब मैं रुकना भूल जाती हूं, तो मुझे माफ करने के लिए शुक्रिया।

यह पोस्ट मुझे और शायद आपको भी याद दिलाने के लिए है कि ताकत सिर्फ चलते रहने में नहीं है, बल्कि रुकने में भी है। यह हमारे शरीर का सम्मान करने के बारे में है, जो हर मुश्किल में हमारा साथ देता है, भले ही हम खुद उसे नजरअंदाज कर दें। आज मैं अपने दिल और शरीर से बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं तुम्हें देख रही हूं, तुम्हारी तारीफ करती हूं और वादा करती हूं कि अब बेहतर ख्याल रखूंगी।” बता दें मंदाना ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘भाग जॉनी’ से अपने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘द कैसिनो’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘रॉय’, ‘थार’ जैसी फिल्मों में काम किया। मंदाना ने ‘बिग बॉस 9’ में चुनौती पेश की थी, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें 9 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'थार' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

बादशाह ने रोल्स रॉयस कलिनन की झलकी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। बादशाह ने अब एक नई चमचमाती रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इस गाड़ी को खरीदने के बाद वे मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। साथ ही वे रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II खरीदने वाले पहले भारतीय म्यूजिशिय भी बन गए हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12.45 करोड़ रुपए है। इस कार को खरीदने के बाद बादशाह ‘रॉयल क्लब’ में भी शामिल हो गए हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन और भूषण कुमार जैसे हस्तियां शामिल हैं।

बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ नई कार की झलक शेयर की है। उन्होंने इस कार की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जेन वाले लकड़े।” जैसे ही बादशाह ने काले रंग की रोल्स रॉयस की तस्वीर शेयर की, वैसे ही बधाइयों की बौछार हो गई। इस कार की गिनती दुनिया की सबसे शानदार एसयूवी में भी की जाती है। बादशाह के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिसमें एक रोल्स रॉयस व्रेथ भी है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस, पोर्श केमैन, ऑडी क्यू8, जीप रैंगलर रूबिकॉन, बीएमडब्ल्यू 640डी, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और जीएलएस 350 डी जैसी कारें भी शामिल हैं।

बादशाह की नेट वर्थ की बात करें, तो यह तकरीबन 124 करोड़ रुपए है। बादशाह की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा उनके हिट गानों, स्टेज शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से ही आता है। इसके अलावा बादशाह के कई बिजनस वेंचर्स भी हैं, जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई होती है। वे ‘बैडबॉय पिज्जा’ नाम से एक पिज्जा चेन के मालिक हैं। साथ ही वे एक कपड़ों के ब्रांड, एक प्रोडक्शन हाउस और ‘बटरफ्लाई’ क्लब के भी मालिक हैं। बादशाह ने दवाइयों के बिजनेस में भी इनवेस्ट कर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह