न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान को सेट पर बिश्नोई के नाम से दी धमकी, नागा-शोभिता की शादी के बीच सामंथा की पोस्ट वायरल

सुपरस्टार सलमान खान को पिछले एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 11:48:59

2 News : सलमान को सेट पर बिश्नोई के नाम से दी धमकी, नागा-शोभिता की शादी के बीच सामंथा की पोस्ट वायरल

सुपरस्टार सलमान खान को पिछले एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से ये धमकियां मिलती थीं लेकिन अब उसका नाम लेकर कई दूसरे लोगों की तरफ से भी एक्टर को मेल या फोन कॉल आने लगे हैं। इस बीच बुधवार (4 दिसंबर) को सलमान को मुंबई के दादर में सेट पर एक शख्स ने बिश्नोई का नाम लेकर धमकी दी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी देने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एक जूनियर आर्टिस्ट है जिसका नाम सतीश वर्मा बताया जा रहा है। वह शूटिंग कर रहे सलमान के सेट पर अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहा था। जब संदिग्ध पाए जाने पर उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा, “बिश्नोई से बोलूं क्या?” सलमान को धमकाने वाले शख्स को शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआती जांच में सामने आया था कि आरोपी सलमान का फैन है और उनकी शूटिंग देखना चाहता था लेकिन अब सामने आ रहा है कि वह एक जूनियर आर्टिस्ट है। इस साल अप्रैल में सलमान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। बाबा सिद्धिकी की हत्या के बाद इस सुरक्षा में एक घेरा और बढ़ा दिया गया।

बता दें कि सलमान पर साल 1998 में राजस्थान में ‘हम साथ-साथ हैं ’फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप है। इस हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की सूरत जेल में बंद हैं। इससे पहले सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली ने बिश्नोई से मिलने की अपनी बात रखी थी और कहा था की वह उससे मिलकर उसे समझाना चाहती हैं।

Salman Khan,superstar salman khan,salman shooting,salman set,lawrence bishnoi,salman threat,samantha ruth prabhu,actress samantha ruth prabhu,naga chatanya,sobhita dhulipala

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में हो गया था तलाक

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला बुधवार (4 दिसंबर) को विवाह बंधन में बंध गए। इस बीच नागा की एक्स वाइफ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की एक पोस्ट वायरल हो रही है। सामंथा ने आज गुरुवार (5 दिसंबर) की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जो उनकी एक पुरानी यादों में से एक है। सामंथा ने 'सिटाडेल : हनी बनी' वेब सीरीज के साथ सेट पर बिताए समय को याद किया, जो पिछले दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

उन्होंने सीरीज के निर्देशकों रूसो ब्रदर्स की एक पोस्ट शेयर की है। दरअसल 'एवेंजर्स: एंडगेम' के निर्देशकों रूसो ब्रदर्स ने साथी सीरीज के निर्देशकों राज और डीके द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर किया था, "क्या सफर रहा। अविश्वसनीय राज डीके के साथ सिटाडेल : हनी बनी पर काम करना सम्मान की बात है।”

इससे पहले सामंथा ने बुधवार को इंस्टा स्टोरी पर ‘फाइट लाइक ए गर्ल’ टैग के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। उल्लेखनीय है कि कि सामंथा और नागा ने साल 2017 में शादी की थी। वे इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर माने जाते थे। लेकिन साल 2021 में दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट कर फैंस का दिल तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री