न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 25 साल बाद भारत लौटीं ममता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ‘जाट’ का टीजर

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (52) को 90 के दशक में फैंस का खूब प्यार मिला। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 7:17:48

2 News : 25 साल बाद भारत लौटीं ममता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ‘जाट’ का टीजर

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (52) को 90 के दशक में फैंस का खूब प्यार मिला। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहीं। ममता के खाते में ‘करण अर्जुन’ सहित कई शानदार फिल्में हैं। हालांकि ममता का विवादों से भी नाता रहा। उनका नाम कभी गैंगस्टर से जुड़ा तो कभी ड्रग्स केस में उनका नाम उछला। बहरहाल ममता के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। वह 25 साल बाद भारत लौटी हैं।

ममता ने खुशी जाहिर करते हुए आज बुधवार (4 दिसंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी। वीडियो में ममता ने कहा कि मैं जस्ट मुंबई आई हूं, 25 साल के बाद लौटी हूं, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी पूरी जर्नी यहीं शुरू हुई थी और यहां आकर मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैं बहुत भावुक भी हो रही हूं, मैं समझ नहीं पा रही कि ये भावनाएं कैसे व्यक्त करूं। मैंने 12 सालों की तपस्या के बाद कुंभ मेला अटेंड किया था और अब 12 साल बाद में दोबारा 'महाकुंभ 2025' का हिस्सा बनने के लिए लौटी हूं।

ममता के लुक में काफी बदलाव आया है। एक समय था जब ममता ग्लैमरस लुक के कारण चर्चाओं में रहती थीं। ममता ने वीडियो में अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। बता दें 2000 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में नाम आने के बाद ममता साल 2016 से फरार चल रही थीं। जुलाई में ममता को बड़ी राहत मिली थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने ममता के खिलाफ चल रहे केस को खारिज कर दिया।

सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म ‘जाट’ के बारे में दी अपडेट

‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी नई फिल्म 'जाट' का ऐलान किया था। सनी ने अपने जन्मदिन के मौके पर ‘जाट’ के बारे में बताकर खुश कर दिया था। अब फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सनी ने फिल्म के टीजर की घोषणा की। सनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि ‘जाट’ का टीजर सिनेमाघरों में ‘पुष्पा 2’ के साथ आ रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए प्रमाण दे दिया था, जिसके बाद टीजर को रिलीज करने का फैसला लिया गया।

टीजर 1 मिनट 28 सैकंड का हो सकता है। बता दें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘जाट’ के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी हैं। फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा और सयामी खैर भी हैं। फिल्म को बड़े प्रोजेक्ट के तहत मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार