न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ममता ने सेमी-न्यूड फोटोशूट के सवाल पर दिया यह जवाब, ‘तौबा तौबा’ पर थिरकीं राशा तो विक्की ने कहा...

फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (52) फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही वह खुद का पिंडदान कर किन्नर अखाड़े में शामिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 2:23:25

2 News : ममता ने सेमी-न्यूड फोटोशूट के सवाल पर दिया यह जवाब, ‘तौबा तौबा’ पर थिरकीं राशा तो विक्की ने कहा...

फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (52) फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही वह खुद का पिंडदान कर किन्नर अखाड़े में शामिल हो गईं थी। उन्हें प्रयागराज में महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। हालांकि ये उपाधि बहुत दिनों तक नहीं रही और किन्नर अखाड़े के संस्थापक ने उनसे ये पद छीन लिया। साथ ही उन्हें अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बीच ममता ने एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें शेयर की हैं। ममता हाल ही में ‘आप की अदालत’ शो का हिस्सा बनी, जहां उनसे उनके सेमी-न्यूड फोटोशूट को लेकर भी सवाल किया गया।

ममता से पूछा गया कि आपने ‘स्टारडस्ट’ मैगजीन के लिए कवर फोटो की, जो सेमी-न्यूड थी, जिसे हम टॉपलेस भी कह सकते हैं। इस पर ममता ने कहा कि जब ये ‘स्टारडस्ट’ के लोग आए थे मेरे पास, तो ये डेमी मूर का फोटो लेकर आए थे। आप देखोगे, तो कसम से उसमें मुझे कोई अश्लीलता नहीं दिखाई दी। मैं उस समय काफी मासूम थी और उस समय मेरी स्कूलिंग हुई थी और मैं 9वीं क्लास में थी। मैंने उस समय एक स्टेटमेंट भी दिया था कि अभी भी वर्जिन हूं, लेकिन लोगों को ये हजम नहीं हुआ, क्योंकि उनके हिसाब से बॉलीवुड में कोई कुछ भी करके आता है, कैसे भी करके और वो लोग आते भी होंगे करते भी होंगे ऐसा, जो शायद उनके लिए…पैसे के लिए बॉलीवुड में आए होंगे या उनकी कोई जरूरत होगी।

हालांकि मेरा तो ऐसा कुछ भी नहीं था, क्योंकि मैं खाते-पीते घर से आई थी। मेरे पिता ट्रांसपोर्ट कमिश्नर थे 35 साल ठाणे के, तो मुझे कोई ऐसी जरूरत नहीं थी। मैं सेक्स के बारे में कुछ नहीं जानती थी। जब तक मैं सेक्स के बारे में नहीं जानती थी, मुझे नहीं पता था न्यूडिटी क्या होती है, अश्लील क्या होता है। आप यकीन करोगे मैंने 23 सालों में कोई पोर्नोग्राफी या पोर्न वीडियो नहीं देखी है। इसके बाद ममता से ‘करण अर्जुन’ फिल्म के उनके लोकप्रिय गाने ‘छत पर सोया था…’ गाने को लेकर भी सवाल किया गया कि क्या उस समय वह इसके बारे में जानती थीं। इस पर ममता ने कहा कि आप किसी भी डांसर से पूछ लीजिए या चाहें माधुरी दीक्षित से पूछ लीजिए वे यही बोलेंगे कि हमने लाइन नहीं सुनी हैं। डांसर सिर्फ स्टेप करते हैं। मुझे सिर्फ उसके स्टेप पता थे, लिरिक्स नहीं।

राशा थडानी ने हाल ही में ‘आजाद’ फिल्म के साथ किया है बॉलीवुड में डेब्यू

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भी फिल्मों में एंट्री कर ली है। राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन भी नजर आए। राशा के अलावा अजय के भांजे अमन देवगन ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘आजाद’ फ्लॉप रही। इस फिल्म में राशा ‘उई अम्मा’ गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखीं, जिसने सबका ध्यान खींचा। इसे कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

राशा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह बॉस्को के साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ पर थिरक रही हैं। यह गाना बॉस्को ने कोरियोग्राफ किया था, जो पिछले साल खूब छाया रहा। राशा ने कैप्शन में लिखा, “बॉस्को मार्टिस सर के साथ डांस। उनसे ‘बिरंगे’ के सेट पर पहली बार मिलना हुआ।

फिर ‘तौबा तौबा’ पर थिरकना, और फिर आखिर में ‘उई अम्मा’ के लिए शूटिंग करना, सबकुछ शानदार रहा। बॉस्को सर जीनियस हैं। बहुत शुक्रिया आपका।” राशा को थिरकते देख विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “अब बॉस्को सर मुझसे ‘उई अम्मा’ ना करवा दें। राशा तुम्हारा डांस बहुत शानदार है, इसी तरह आगे बढ़ती रहो।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ