न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से मना करने पर एक्ट्रेस पर प्रोड्यूसर ने किया था जानलेवा हमला, 4 साल तक लगा रहा डर, अब मिला इंसाफ

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा अब मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा है। हाल ही उन्हें 4 साल पुराने मामले में इंसाफ मिला है। मुंबई की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 11:04:58

शादी से मना करने पर एक्ट्रेस पर प्रोड्यूसर ने किया था जानलेवा हमला, 4 साल तक लगा रहा डर, अब मिला इंसाफ

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा अब मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा है। हाल ही उन्हें 4 साल पुराने मामले में इंसाफ मिला है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने मालवी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले प्रोड्यूसर योगेश महिपाल सिंह को 3 साल की सजा सुनाई है। मालवी ने इससे राहत की सांस ली। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी खुशी भी जाहिर की। इसमें लिखा था, “नौ रातें न्याय और सत्य की जीत का प्रतीक हैं। और न्याय उन लोगों को मिलता है जो हमेशा सही रास्ता अपनाते हैं और जीवन में अच्छे रहते हैं...मुझे न्याय दिलाने, मेरे धैर्य का फल देने और मुझे मेरा केस जीतने में मदद करने के लिए माताजी का धन्यवाद।”

अब मालवी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है। मालवी ने कहा कि आखिरकार मुझे राहत मिली है। मैं पिछले 4 साल से इस लड़ाई को लड़ रही हूं। काफी दबाव और परेशानियां थीं, लेकिन अब सच सामने आ गया है। इस दौरान मैं मानसिक तौर पर बहुत परेशान रही। शारीरिक चोटों से ज्यादा ये मानसिक तनाव था जिसने मुझे सर्वाधिक प्रभावित किया। शुरुआत में यह बहुत मुश्किल था। मैं हमेशा डरी रहती थी, ऐसा लगता था जैसे कोई मेरा पीछा कर रहा हो लेकिन मेरी फैमिली, खासकर मेरे पापा ने मेरा साथ दिया।

पापा ने मुझे सेल्फ डिफेंस सीखने को कहा और बाहर जाकर खरीदारी करने या कुछ ऐसा करने को कहा जिससे मुझे खुशी मिले। योगेश के साथ एक पेशेवर मुलाकात मेरे लिए शादी का प्रस्ताव बन गई। वह लगातार मैसेज करता रहा और मेरा पीछा करता रहा। मैंने शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद योगेश असल में मेरे चेहरे पर हमला करना चाहता था, लेकिन जब मैंने बचाव में दायां हाथ आगे किया, तो उसने चाकू से हाथ पर वार कर दिया।

हमले में किसी तरह से चेहरा बचाने में सफल रही थीं मालवी मल्होत्रा

मालवी ने आगे बताया कि मैं चेहरा बचाने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि मुझे पता था कि एक एक्टर के लिए चेहरे पर चोट लगने से बड़ी मुश्किल हो सकती है। उस समय भगवान ने मेरी मदद की। ऐसी हालात में इंसान की सोचने की क्षमता खत्म हो जाती है, लेकिन शुक्र है कि मैं सतर्क रही और खुद को सही तरीके से बचा पाई।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के अंधेरी-वर्सोवा इलाके में 26 अक्टूबर 2020 को मालवी पर योगेश ने उन पर हमला किया था। उसने मालवी के पेट के नीचे के हिस्से और हाथ पर चाकू घोंप दिया था। इस हमले के बाद वह इलाके से भाग गया था। वहां मौजूद लोगों ने मालवी को अस्पताल पहुंचाया था। मालवी कई दिनों तक अस्पताल में रही थीं।

पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। बता दें कि मालवी ने टीवी सीरियल ‘उड़ान’ से डेब्यू किया था। वह तेलुगु, हिंदी, मलयालम के साथ साथ तमिल फिल्में भी कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री