न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मल्लिका इस हेल्दी ड्रिंक के साथ करती हैं दिन की शुरुआत, दिव्यांका ने पति के साथ की पूजा, शेयर की Photos

अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में कई सालों से एक्टिव हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 1:51:10

2 News : मल्लिका इस हेल्दी ड्रिंक के साथ करती हैं दिन की शुरुआत, दिव्यांका ने पति के साथ की पूजा, शेयर की Photos

अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में कई सालों से एक्टिव हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग पर फिदा हैं। हालांकि मल्लिका लंबे समय से फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। पिछले साल मल्लिका को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए मल्लिका ने बॉलीवुड में कमबैक किया। मल्लिका 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और फिगर देख कोई नहीं सकता कि वह उम्र के इस पड़ाव पर हैं। वह अपनी उम्र से काफी छोटी लगती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका राज बताया है।

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि क्या पीने से उनके शरीर को नेचुरल एनर्जी मिलती है? वीडियो में मल्लिका कुछ पीती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत करते हुए मल्लिका बोलती हैं, “सभी को गुड मॉर्निंग, मैं आप सभी के साथ एक हेल्थ टिप शेयर करना चाहती हूं। मैं जब जागती हूं तो सबसे पहले नींबू को गुनगुने पानी में निचोड़कर पीती हूं। यह हेल्थ के लिए अच्छा होता है।” मल्लिका ने इसके कैप्शन में लिखा, “सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी और ताजे नींबू के साथ करें।

यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, शरीर को हाइड्रेट करता है और आपको नेचुरल एनर्जी देता है।” बता दें मल्लिका हरियाणा के रोहतक से हैं। उनका असली नाम रीमा लांबा है। मल्लिका के पिता चाहते थे कि वह आईएएस ऑफिसर बनें, लेकिन उन्होंने करिअर के रूप में एक्टिंग चुनी। मल्लिका के खाते में 'मर्डर', 'ख्वाहिशें', 'बचकर रहना रे बाबा', 'डर्टी पॉलिटिक्स', 'गुरु', 'वेलकम', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'डबल धमाल', 'जीनत' जैसी चर्चित और सफल फिल्में शामिल हैं। मल्लिका हॉलीवुड फिल्म 'द मिथ', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' और 'टाइम रेडर्स' में भी काम कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने घर में रखी थी सत्यनारायण भगवान की पूजा

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिव्यांका को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटो व वीडियो के माध्यम से खास झलकियां शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा की है। दिव्यांका अपने पति एक्टर विवेक दहिया के साथ घर में सत्यनारायण की पूजा करते हुए दिख रही हैं।

तस्वीरों में हवन कुंड की अग्नि जलती नजर आ रही है और कपल भगवान का ध्यान कर रहा है। अन्य तस्वीरों में भगवान सत्यनारायण की तस्वीर, पूजा सामग्री और प्रसाद भी दिखाया गया है। दिव्यांका आसमानी सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं, जबकि विवेक ने पीच रंग का कुर्ता पहना है। इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने दोस्तों, परिवार और तुम्हारे लिए, (जो ये पढ़ रहे हों) आशीर्वाद मांग रही हूं। दुआ है कि हम सबको जीवन में सही राह मिले। हम बेहतर इंसान बनें।

हम अपने जीवन और अस्तित्व की अहमियत समझें। जो लोग हमसे प्यार करते हैं, हम उनकी कद्र करें और हम अच्छे कर्मों में विश्वास रखें।” दिव्यांका ओटीटी पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने सोनी लिव की वेब सीरीज ‘अदृश्यम : द इनविजिबल हीरोज’ में अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल का किरदार निभाया था। उनकी आखिरी रिलीज सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ थी। दूसरी ओर, विवेक डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन में नजर आए थे। कुछ दिनों पहले विवेक और दिव्यांका के रिश्ते में दरार को लेकर खूब खबरें आई थीं। हालांकि बाद में दोनों ने साफ कर दिया कि उनका रिश्ता हमेशा की जैसे ही मजबूत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल