न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फिल्म से वापसी कर रही हैं मल्लिका, बोल्ड इमेज की वजह से कई हीरो रात में मिलने के लिए बुलाते थे...

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (47) ने बॉलीवुड में धमाकेदार आगाज किया था। उन्होंने आते ही अपनी बेहतरीन अदाओं और बोल्ड सीन से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 11:11:00

इस फिल्म से वापसी कर रही हैं मल्लिका, बोल्ड इमेज की वजह से कई हीरो रात में मिलने के लिए बुलाते थे...

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (47) ने बॉलीवुड में धमाकेदार आगाज किया था। उन्होंने आते ही अपनी बेहतरीन अदाओं और बोल्ड सीन से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। मल्लिका कई दिनों से एक्टिंग की दुनिया से दूर थी, लेकिन अब वह रूपहले पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। मल्लिका जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली मूवी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएंगी। डायरेक्टर राज शांडिल्य की इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिका है।

मल्लिका पिछली बार तमिल फिल्म 'पंबट्टम' में दिखी थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। अब मल्लिका का एक वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल्ड इमेज की वजह से बॉलीवुड में सामने आई चुनौतियों के बारे में बात करती दिख रही हैं। मल्लिका ने बताया कि चूंकि वो स्क्रीन पर इस तरह के रोल करती थीं इसलिए कई टॉप एक्टर्स को लगता था कि वो ऑफ स्क्रीन भी उनके साथ कंप्रोमाइज कर लेंगी। उन्हें रात में इस तरह के कई कॉल्स आते थे लेकिन उन्होंने सभी को रिजेक्ट कर दिया। इस रिजेक्शन की वजह से ही उन्हें इंडस्ट्री से साइडलाइन कर दिया गया।

मल्लिका ने कहा कि कुछ हीरो मुझे कॉल करते थे और रात में मिलने के लिए बुलाते थे। मैं फोन पर कहती थी कि मैं आपसे रात में मिलने क्यों आऊं। इस पर वो कहते थे कि अरे तुम इतने बोल्ड रोल्स कर लेती हो स्क्रीन पे, तो मेरे को रात को मिलने में क्या प्रॉब्लम है। मैं इस तरह की फिल्में कर रही थी तो ये लोग मुझे ओपन समझते थे। उन्हें लगता था कि जब ये पर्दे पर इतनी बोल्ड हो सकती है तो हमारे साथ भी बोल्ड हो सकती है। हमारे साथ भी कंप्रोमाइज कर सकती है लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं।

mallika sherawat,actress mallika sherawat,mallika bold image,mallika bollywood,mallika comeback,murder,khwahish,vicky video ka woh wala video

‘मर्डर’ फिल्म में मल्लिका शेरावत की इमरान हाशमी के साथ जमी थी जोड़ी

बता दें कि अपने करिअर के दौरान मल्लिका ने कई बार सामाजिक मानदंडों को चुनौती देते हुए साहसी और अपरंपरागत भूमिकाएं निभाई हैं। मल्लिका ने फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'मर्डर' से उन्हें पहचान मिली। इसमें मल्लिका ने इमरान हाशमी के साथ कई बोल्ड सीन दिए। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मल्लिका ने एक चीनी फिल्म में भी काम किया है। एक्शन हीरो जैकी चैन की फिल्म 'मिथ' में मल्लिका ने अहम भूमिका निभाई थी। मल्लिका कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री