न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मल्लिका का इनसे हो चुका है ब्रेकअप, मलाइका ने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर शेयर की पोस्ट

मल्लिका शेरावत (48) बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। उनका बिंदास अंदाज सबको पसंद आता है। मलाइका ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 8:11:28

2 News : मल्लिका का इनसे हो चुका है ब्रेकअप, मलाइका ने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर शेयर की पोस्ट

मल्लिका शेरावत (48) बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। उनका बिंदास अंदाज सबको पसंद आता है। मलाइका ने करीब 20 साल पहले दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्म ‘मर्डर’ से सनसनी मचा दी थी। मल्लिका पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। मल्लिका ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में अपने ब्रेकअप की बात कबूल करते हुए कहा कि आज के समय में किसी योग्य व्यक्ति को ढूंढना बहुत मुश्किल है।

मैं इस मामले पर ज्यादा विस्तार से बात नहीं करना चाहती। फिलहाल मैं पूरी तरह सिंगल हूं। शादी को लेकर मल्लिका ने कहा कि मैं न तो इसके पक्ष में हूं और न ही इसके खिलाफ। मुझे इसकी परवाह नहीं है। बशर्ते दो लोग एक-दूसरे से क्या चाहते हैं। बता दें मल्लिका ने सिरिल ऑक्सनफांस को साल 2016 में डेट करना शुरू किया था। सिरिल के एक्स हैंडल के अनुसार वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले हैं और रियल एस्टेट ब्रोकर और बिजनेसमैन हैं। करीब 8 साल रिश्ते के बाद मल्लिका और सिरिल का ब्रेकअप हो गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले मल्लिका की शादी करण सिंह गिल से हुई थी। लेकिन एक साल बाद उनकी शादी टूट गई थी। सिरिल बिजनेस की दुनिया के दिग्गज हैं और उन्हें रियल एस्टेट फील्ड में निवेशक के तौर पर जाना जाता है। मल्लिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की है। इसमें मुख्य रोल राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के थे।

mallika sherawat,actress mallika sherawat,cyrille auxenfans,mallika cyrille,mallika murder movie,malaika arora,actress malaika arora,arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की राहें हो चुकी हैं अलग

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। अब मलाइका ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि अभी उनका रिलेशनशिप स्टेटस कैसा है। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा है, “अभी मेरा रिलेशनशिप स्टेटस, इस लाइन के नीचे तीन ऑप्शन भी हैं, जिनमें पहला 'रिलेशनशिप में', दूसरा 'सिंगल' और तीसरे पर 'हेहेहे' लिखा है।” मलाइका ने स्टेटस के लिए ‘हेहेहे’ पर टिक किया।

बता दें अर्जुन ने ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान यह साफ कर दिया था कि वह अब सिंगल हैं। उल्लेखनीय है कि एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि उन्होंने कभी भी रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।

दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर खूबसूरत पलों की तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते थे। कपल कई इवेंट और पार्टियों में भी साथ नजर आता था। मलाइका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और यात्रा के साथ कई ब्रांड्स के लिए शूटिंग कर रही हैं। वह एक लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में भी दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री