मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को सुर्खियों में रहना पसंद है। इसी कारण वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 47 साल की होने के बावजूद वे फिटनेस में कई यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। मलाइका खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं और साथ ही फोटो व वीडियो शेयर कर फैंस के बीच अपने सुख-दुख बांटती हैं। आम तौर पर ग्लैमरस लुक वाले फोटो डालने वालीं मलाइका ने इस बार इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है उसे देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए। मलाइका ने बेटे अरहान खान के साथ फोटो शेयर की है। दोनों बालकनी से बाहर की ओर झांक रहे हैं। इस दौरान मलाइका ने बाथरोब पहना हुआ है।














