न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका को अर्जुन ने रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश! प्रियंका ने परिणीति को ऐसे दी बधाई

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार (23 अक्टूबर) को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 1:57:48

मलाइका को अर्जुन ने रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश! प्रियंका ने परिणीति को ऐसे दी बधाई

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार (23 अक्टूबर) को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसमें मलाइका उनके सिर पर किस करती दिख रही हैं जबकि अर्जुन कैमरे की ओर देख रहे हैं। डेट नाइट की इस फोटो के साथ अर्जुन ने स्पेशल नोट लिखते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इस दिन या किसी अन्य दिन मैं चाहता हूं तुम मुस्कुराती रहो।

उम्मीद है इस साल सबसे अच्छी मुस्कान होगी। जवाब में मलाइका ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘साफ है कि मैं इस तस्वीर में चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही।’ मलाइका की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस करीना कपूर ने लिखा, ‘इस फोटो में मैं क्रेडिट चाहती हूं अर्जुन कपूरजी।’ इसका मतलब है कि ये फोटो करीना ने खींची है। रिया कपूर, दीया मिर्जा, बिपाशा बसु, मनीष मल्होत्रा, तारा सुतारिया, ईशा गुप्ता, बहन अमृता अरोड़ा सहित कई सेलेब्रिटी ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट कर प्यार जताया।

शुक्रवार रात अर्जुन कपूर के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

देखा जाए तो मलाइका का बर्थडे का जश्न शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया। उन्हें अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान मलाइका का बोल्ड लुक देखने को मिला। मलाइका व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। वे टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर से कंप्लीट किया। वहां मलाइका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। उल्लेखनीय है कि मलाइका व अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो चुका है। उनके एक बेटा अरहान है। मलाइका इन दिनों रियलिटी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 में अनुषा दांडेकर और मिलिंद सोमन के साथ बतौर जज नजर आ रही हैं। साथ ही वे कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में भी जज हैं।

malaika arora,arjun kapoor,parineeti chopra,priyanka chopra,malika birth day,bollywood news in hindi

प्रियंका ने शेयर किया परिणीति की कई फोटो का कोलाज

प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार (22 अक्टूबर) को परिणीति चोपड़ा के 33वें जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों की पुरानी तस्वीर दिख रही है। इसके अलावा प्रियंका ने दूसरी तस्वीरों का कोलाज बनाया है, जिसमें दोनों की कई तस्वीरें हैं। इस दौरान बचपन से लेकर युवावस्था तक दोनों बहनों का प्यारभरा अंदाज सामने आया। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे टीशा सेंडिंग सो मच लव'। जवाब में परिणीति ने उन्हें थैंक्यू कहते हुए 'मिमी दीदी' कहा। इस बीच नेहा धूपिया ने भी परिणीत को विश किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर बधाई दी। परिणीति ने इसके रिप्लाई में उन्हें “थैंक्यू न्यू मॉमी” कहा। नेहा ने इसी महीने बेटे को जन्म दिया था। नेहा के इससे पहले एक बेटी मेहर भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर