न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलयालम डायरेक्टर सिद्दीकी का निधन, बनाई थी ‘बॉडीगार्ड’, शाइनी आहूजा को हाईकोर्ट ने दी राहत

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम भाषा की फिल्मों के मशहूर निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर सिद्दीकी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 11:47:41

मलयालम डायरेक्टर सिद्दीकी का निधन, बनाई थी ‘बॉडीगार्ड’, शाइनी आहूजा को हाईकोर्ट ने दी राहत

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम भाषा की फिल्मों के मशहूर निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर सिद्दीकी का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कोच्चि के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे कई बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्हें मंगलवार को अमृता अस्पताल में भर्ती किया गया था। रात 9 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सिद्दीकी तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा से जुड़े थे। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई सलमान खान और करीना कपूर के अभिनय से सजी फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ का भी डायरेक्शन किया था। यह तमिल फिल्म कवलन का रीमेक थी, जिसमें मुख्य हीरो विजय थे।

सिद्दीकी ने कई सुपरहिट फिल्में दी, खास तौर पर अपने दोस्त लाल के साथ। दोनों की जोड़ी ‘सिद्दीकी-लाल’ के नाम से प्रसिद्ध थी। ‘रामजी राव स्पीकिंग’, ‘गॉडफादर’, ‘वियतनाम कॉलोनी’, ‘काबूलीवाला’, ‘इन हरिहर नगर’ आदि उनकी खास फिल्में हैं। सिद्दीकी के निधन से फैंस और साथी कलाकारों में शोक की लहर है।

malayalam director siddique,shiney ahuja,mumbai high court,siddique,bodyguard movie,actor shiney ahuja

एक्टर शाइनी आहूजा पर 2009 में लगा था यौन दुर्व्यवहार का आरोप

अभिनेता शाइनी आहूजा पर साल 2009 में नौकरानी के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। अब इस मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है। शाइनी को मुंबई हाईकोर्ट से 10 साल के लिए पासपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। जस्टिस अमित बोरकर ने शाइनी को राहत दी और इस आदेश के बाद वे विदेश यात्रा कर सकते हैं। पहले उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं थी।

14 जून 2009 को गिरफ्तार किए गए शाइनी को मार्च 2011 में एक ट्रायल कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत दंडनीय अपराध के लिए दोषी ठहराया था और सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील दायर कर सजा को निलंबित करने और जमानत पर रिहा करने की मांग की थी, जिसके बाद अप्रैल 2011 में हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

इसके बाद शाइनी ने अनीस बज्मी की फिल्म ‘वेलकम बैक’ से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की जो 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बेटे की भूमिका निभाई थी। शाइनी की पहली फिल्म सुधीर मिश्रा के डायरेक्शन वाली ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ थी। रेप का आरोप लगने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार