न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे पर मुक्का, पेट पर लात... मलयालम अभिनेत्री ने पूर्व प्रेमी पर लगाया मारपीट का आरोप

मलयालम एक्ट्रेस जसीला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड डॉन थॉमस पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट में उन्होंने चेहरे पर पंच और पेट पर लात मारने की घटना का खुलासा किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:09:45

चेहरे पर मुक्का, पेट पर लात... मलयालम अभिनेत्री ने पूर्व प्रेमी पर लगाया मारपीट का आरोप

मलयालम टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस जसीला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जसीला का कहना है कि उनके पूर्व साथी ने न सिर्फ उनके साथ हाथापाई की बल्कि उन्हें ऐसी चोटें दीं जिनकी वजह से अब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी तक करानी पड़ रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी के जरिए इस दर्दनाक अनुभव को साझा किया है।

इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

जसीला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा। उन्होंने अपने चेहरे पर पड़े निशान भी फॉलोअर्स को दिखाए। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि यह घटना कब हुई थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह सब न्यू ईयर पार्टी के बाद घटित हुआ।

पेट पर लात और चेहरे पर पंच

जसीला ने लिखा कि 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी के बाद उनकी डॉन थॉमस से बहस हो गई थी। बहस इतनी बढ़ी कि उसने दो बार उनके पेट पर लात मारी और चेहरे पर लगातार पंच मारे। जसीला के मुताबिक, उस समय उसने चूड़ी पहनी हुई थी, जिससे उनके चेहरे पर गहरी चोटें आईं और टियर को नुकसान पहुंचा। इस कारण डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी।

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में आरोपी उन्हें अस्पताल ले जाने से इंकार करता रहा। जब जसीला ने उनकी चोटों की असली वजह छिपाकर झूठी कहानी बनाई, तब जाकर वह उन्हें हॉस्पिटल ले गया और वहां भी वही झूठ दोहराया। बाद में जसीला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मामला अब भी अदालत में चल रहा है।

malayalam actress jaseela news,jaseela ex boyfriend assault,jaseela physical abuse case,don thomas jaseela controversy,malayalam tv actress abuse story,jaseela instagram post,jaseela plastic surgery reason,jaseela domestic violence case

मानसिक और शारीरिक संघर्ष

इस पूरे घटनाक्रम का असर जसीला की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा पड़ा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इस ट्रॉमा की वजह से उनका लगभग 10 किलो वजन कम हो गया। वह न तो सही से सो पा रही थीं और न ही ठीक से खा पा रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि आईने में खुद को देखना तक मुश्किल हो गया था।

जसीला ने लिखा – “मेरे चेहरे पर सर्जरी के बाद टांके लग गए, लेकिन मेरी चुप्पी पर कोई टांका नहीं लगा सका। वह शख्स ऐसे लौटना चाहता था जैसे कुछ हुआ ही न हो।”

आखिरी मौका भी गया बेकार

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स को एक आखिरी मौका देने की कोशिश भी की थी। उन्होंने उससे अपोलॉजी लेटर लिखने की मांग की थी ताकि इस अध्याय को बंद किया जा सके। लेकिन सच्चे पछतावे की बजाय उसने कोर्ट और बेल का रास्ता चुना।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी