बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों मोस्ट अवेटेड शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ को चर्चा में बनी हुई है। शो का पहला एपिसोड सोमवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीम हो चुका है। इस शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। शो को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ मलाइका अपने आउटफिट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में देखा गया। पार्टी में मलाइका हाई-फैशन ब्रांड बैलेंसिएगा (Balenciaga) के आउटफिट में पहुंचीं। लेकिन बैलेंसिएगा ब्रांड की ड्रेस में मलाइका को देखकर लोग उनपर भड़क रहे हैं। इसकी वजह ये है कि बैलेंसिएगा (Balenciaga) के एक रीसेंट एड कैंपेन पर "बच्चों को सेक्सुअलाइज" करने के आरोपलगे थे। ब्रांड के एड कैंपेन पर काफी बवाल हुआ था। ऐसे में बैलेंसिएगा ब्रांड की ड्रेस पहनने पर लोग मलाइका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।














