न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं मलाइका, वीडियो वायरल, अर्जुन ने अपनी एक्स को रात 3 बजे भेजा मैसेज...

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 12:39:07

2 News : मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं मलाइका, वीडियो वायरल, अर्जुन ने अपनी एक्स को रात 3 बजे भेजा मैसेज...

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। मलाइका ने लिखा था, “अभी मेरा रिलेशनशिप स्टेटस। इसमें तीन ऑप्शन थे, रिलेशनशिप में, सिंगल और हेहेहे।” उन्होंने आखिरी ऑप्शन पर जोर दिया और बस उसमें कुछ नहीं जोड़ा। अब मलाइका को मुंबई में एक शख्स के साथ देखा गया है। इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया उसमें मलाइका अपनी छोटी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के साथ घूम रही थीं।

हालांकि सबका ध्यान मिस्ट्रीमैन पर ज्यादा रहा जो मलाइका का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान मलाइका ने लेदर शॉर्ट्स और शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को बहुत सिंपल रखा था। मिडिल पार्टेड बन के साथ उन्होंने व्हाइट शूट पहने हुए थे। यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसके बाद मलाइका की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस मिस्ट्रीमैन को मलाइका की जिंदगी में आया नया प्यार बताया जा रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि अब साफ है कि मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर से हुए अपने ब्रेकअप से उबर चुकी हैं। कुछ ने यह अनुमान भी लगाया कि वह व्यक्ति मलाइका का करीबी दोस्त या कोई प्रोफेशनल कॉन्टेक्ट हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले विदेश घूमने गईं मलाइका के साथ भी कोई शख्स नजर आया था, जिसे लेकर खूब अटकलें लगाई गई थीं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की 6 साल बाद राहें हुईं जुदा

करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस साल अलग हो चुके हैं। ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने बताया था कि अब वे सिंगल हैं। हालांकि मलाइका ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। अलग होने के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त हैं। पिछले महीने मलाइका के पिता की मौत के समय भी अर्जुन बराबर एक्ट्रेस के साथ मौजूद रहे।

अब हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि वे रात के 3 बजे अपनी एक्स को मैसेज किया करते थे। अर्जुन से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने कभी किसी को लेट नाइट टेक्सट किया है। इस पर अर्जुन पूछते हैं कि क्या ये एक जेनरालज सवाल है। होस्ट के हां कहने पर अर्जुन इसे स्वीकारते हुए कहते हैं कि हां उन्होंने ऐसा किया है।

ऑडियंस की तरफ एड्रेस करते हुए अर्जुन ने कहा, “इधर कौन है, जो झूठ बोल रहा है कि कभी एक्स को मैसेज नहीं किया है?” अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे दिवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक के रूप में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार